फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man dies in suspicious condition after returning from picnic with friends in meerut

मेरठ: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाकर वापस लौटने के बाद युवक की संदिग्ध हालत में मौत

Sun, 01 Aug 2021 09:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 01 Aug 2021 09:54 PM IST
सार

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर में सौरभ गुप्ता (38) पुत्र किशन गुप्ता किराए के मकान में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार को सौरभ गुप्ता अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी गया था। देर रात में सौरभ और उसके दोस्त वापस लौट आए। रविवार सुबह सौरभ का दरवाजा अंदर से बंद था। 

विज्ञापन
man dies in suspicious condition after returning from picnic with friends in meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोस्तों के साथ पिकनिक मना कर वापस लौटने के बाद एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया गया है कि युवक का शव घर में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और जांच शुरू कर दी।  

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर में सौरभ गुप्ता (38) पुत्र किशन गुप्ता किराए के मकान में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार को सौरभ गुप्ता अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी गया था। देर रात में सौरभ और उसके दोस्त वापस लौट आए। रविवार सुबह सौरभ का दरवाजा अंदर से बंद था। एक युवक ने दरवाजा खुलवाने के लिए खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिस पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर देखा कि सौरभ का शव पड़ा था। उसके मुंह से झाग आ रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि सौरभ की मौत के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो जाएगा। उसके दोस्तों से भी ब्रह्मपुरी पुलिस पूछताछ करेगी कि आखिर उन्होंने सौरभ को किस परिस्थिति में छोड़ा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अभी इस पूरे मामले की छानबीन करने में लगी हुई है। पुलिस का दावा है कि सौरभ शिव शक्ति नगर में परिवार से अलग किराए के मकान में रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed