{"_id":"62a0818fdd37002a29169c75","slug":"man-died-in-an-accident-in-saharanpur-while-he-was-going-to-his-in-laws-house-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: आमने-सामने की भिड़ंत में दो कारों के उड़े परखच्चे, ससुराल जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: आमने-सामने की भिड़ंत में दो कारों के उड़े परखच्चे, ससुराल जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल
Wed, 08 Jun 2022 04:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 08 Jun 2022 04:34 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बड़गांव थाना क्षेत्र में हिंडन नदी मोड़ के समीप दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में ससुराल जा रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सहारनपुर में हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर में हिंडन नदी मोड़ के समीप दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में ससुराल आ रहे युवक की मौत हो गई। दूसरी कार में सवार दो अन्य लोग भी घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को देवबंद अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर सवा दो बजे गांव महेशपुर में बड़गांव-नानौता-देवबंद मार्ग पर हिंडन नदी के तीव्र मोड़ पर दो कारों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें हरिद्वार के मिरारपुर गांव निवासी अल्टो कार सवार अश्वनी कुमार पुत्र कुवरसैन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देवबंद की ओर जा रही कार सवार सहारनपुर निवासी अजय व संजीव घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में दिन निकलते ही सड़क हादसों ने ली पांच जानें, अलग-अलग क्षेत्र में हुईं दुर्घटनाएं
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को देवबंद अस्पताल भिजवाया। अश्वनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेजा है। मृतक अश्वनी बड़गांव क्षेत्र के गांव शब्बीरपुर में अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल जा रहा था। ससुराल पहुंचने से तीन किमी पहले सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की ससुराल में सूचना मिलने पर कोहराम मच गया।