बागपत: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर भिड़े दो ट्रक, चालक की मौत, एक घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर बागपत में शनिवार की रात कोहरे के कारण बड़ागांव के पास सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से रोडी से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि हेल्पर घायल हुआ है। पुलिस ने शव को ट्रक से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गाजियाबाद जनपद के ढबारसी गांव निवासी नाजिम (30) पुत्र ननवा ट्रक चालक था। ट्रक पर उसका चचेरा भाई अबुजर पुत्र फरमान हेल्पर है। अबुजर ने बताया कि शनिवार की रात दो बजे के लगभग चरखी दादरी हरियाणा से ट्रक में रोडी लेकर गाजियाबाद जा रहे थे।
जब वे ईस्टर्न-पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा थाना क्षेत्र में बड़ागांव के पास पहुंचे तो सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। कोहरे के कारण ट्रक दिखाई नहीं दिया। हादसे में नाजिम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अबुजर घायल हुआ है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शव को ट्रक से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के दो बेटी व एक बेटा है। पुलिस क्षतिग्रस्त ट्रकों को एक्सप्रेस-वे से हटवाने में लगी हुई है।
गौरतलब है कि एक्सप्रेस-वे पर आए दिन हादसे हो रहे है। ट्रकों के खिलाफ पार्किंग न होने के कारण ट्रक सड़क पर ही खड़े रहते है। जिस कारण कोहरे में पीछे से आने वाले वाहनों को सड़क पर खड़े ट्रक दिखाई नहीं देते। दुर्घटनाओं में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है।
एक्सप्रेस-वे से सेब उठा ले गए ग्रामीण
चांदीनगर। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर गौना गांव के पास सेब से लदा ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिस कारण ट्रक में लदे सेब एक्सप्रेस-वे पर बिखर गए। हादसे में ट्रक चालक तोफिक निवासी गाजियाबाद घायल हुआ है।
दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण एक्सप्रेस-वे पर बिखरे पड़े सेब उठाकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सेब उठाकर ले जा रहे लोगों को खदेड़ा। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
थ्री व्हीलर पलटा, सात घायल
पिलाना। ढिकौली-बंथला मार्ग पर सिखेड़ा गांव के पास यात्रियों से भरा थ्री व्हीलर पलट गया। हादसे में यात्री दीपू, नीलम, बिरसपाल, आनंद, मंजू, सलमा, शाहरूख आदि घायल हुए है। लोगों ने घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। थ्री व्हीलर पिलाना भट्ठे से सवारी लेकर रटौल जा रहा था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/