{"_id":"5d07695e8ebc3e15842cb37d","slug":"man-died-due-to-shot-with-his-licence-rifle-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: लाइसेंसी बंदूक से अचानक चली गोली, व्यक्ति की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: लाइसेंसी बंदूक से अचानक चली गोली, व्यक्ति की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 17 Jun 2019 03:50 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 17 Jun 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र में एक में एक व्यक्ति की अचानक गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फुगाना थानाक्षेत्र के गांव खरड़ निवासी मनोज कुमार अपने आवास पर लाइसेंसी बंदूक के साथ बैठे थे कि अचानक रायफल से निकली गोली उनके सीने में जा लगी। आनन फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
व्यक्ति की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन