फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man died due to high tension line in Shamli district

शामली: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने घेरा बिजली घर

Sun, 16 Feb 2020 05:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 Feb 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
man died due to high tension line in Shamli district
death - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के शामली में रविवार सुबह एक व्यक्ति की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से घायल हो गया। आनन फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और टोडा स्थित बिजली घर परिसर में शव रखकर हंगामा किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चैसाना थानाक्षेत्र के टोडा गांव में शनिवार देर रात हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर मकान की छत पर गिरा छत पर रखे सामान में आग लग गई। 

मकान मालिक आग बुझाने छत पर पहुंचा तो करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजन मुजफ्फरनगर में डॉक्टरों के यहां ले गए लेकिन मृत घोषित कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने टोडा बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने हाई टेंशन लाइन को गांव से बाहर निकालने की मांग व पीड़ित के परिजनों को मुआवजे की मांग।ग्रामीणों ने मुजफ्फरनगर में पोस्टमार्टम के बाद शव को बिजली घर के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। एसडीएम मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed