{"_id":"5d3406e08ebc3e6d1323a393","slug":"man-died-by-train-in-kankerkhera-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, पुलिस मौके पर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: मेरठ में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, पुलिस मौके पर
Sun, 21 Jul 2019 12:22 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में रविवार को एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के शव को पटरी से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस द्वारा शख्स की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में कासमपुर फाटक के पास एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन चालक ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह उन्हें रेलवे क्रॉसिंग के पास शव मिलने की सूचना मिली थी, मौके पर जाकर देखा तो व्यक्ति की मौत ट्रेन से कटकर हुई थी। शव की पहचान नहीं हो सकी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/