फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man died after taking poisonous substance under suspicious circumstances in Kankarkhera Meerut

मेरठ : कंकरखेड़ा में पिता-पुत्र ने संदिग्ध परिस्थिति में खाया जहर, बेटे की मौत, पिता गंभीर

Sun, 14 Mar 2021 12:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Mar 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
Man died after taking poisonous substance under suspicious circumstances in  Kankarkhera Meerut
मृतक युवक का फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कंकरखेड़ा में रविवार सुबह एक पिता व पुत्र ने संदिग्ध हालात में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर हालत में फर्श पर पड़े मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं पिता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नितिन तंवर पुत्र राजपाल मूल निवासी नारयणा दक्षिणी दिल्ली, पिछले काफी समय से कंकरखेड़ा में श्रद्धापुरी फेस-टू में नरेश के मकान किराए पर रह रहे थे। रविवार को पिता व पुत्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक की मौत हो चुकी थी वहीं पिता की हालत भी संदिग्ध लग रही थी, वह मुश्किल से सांस ले पा रहे थे। पुलिस ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और छानबीन के बाद युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए  भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक नितिन का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है, पिछले एक साल से पिता व पुत्र नरेश के मकान की ऊपरी मंजिल पर किराए पर रह रहे थे। 

पुलिस ने बताया कि मौके से सल्फास के खाली पैकेट मिले हैं। युवक का शव बेड पर पड़ा मिला, जबकि उसके पिता गंभीर हालत में फर्श पर पड़े मिले। बताया गया कि नितिन की शादी रतनपुर थानाक्षेत्र के सेटड़ी गांव की युवती से हुई थी लेकिन 12 मार्च को नितिन का पत्नी से तलाक हो गया।

आसपास पूछछताछ करने पर लोगों ने पुलिस को बताया कि नितिन के पिता पहले से ही बीमार थे और चलने-फिरने की हालत में नहीं थे। वह अक्सर चारपाई पर ही लेटे रहते थे। लंबे समय से पिता-पुत्र दोनों ही घर पर रहते थे। उनका फिलहाल कोई काम भी नहीं चल रहा था।

प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि मानसिक तनाव के चलते युवक ने सल्फास खाया है ,मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed