मेरठ : कंकरखेड़ा में पिता-पुत्र ने संदिग्ध परिस्थिति में खाया जहर, बेटे की मौत, पिता गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के कंकरखेड़ा में रविवार सुबह एक पिता व पुत्र ने संदिग्ध हालात में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर हालत में फर्श पर पड़े मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं पिता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार नितिन तंवर पुत्र राजपाल मूल निवासी नारयणा दक्षिणी दिल्ली, पिछले काफी समय से कंकरखेड़ा में श्रद्धापुरी फेस-टू में नरेश के मकान किराए पर रह रहे थे। रविवार को पिता व पुत्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक की मौत हो चुकी थी वहीं पिता की हालत भी संदिग्ध लग रही थी, वह मुश्किल से सांस ले पा रहे थे। पुलिस ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और छानबीन के बाद युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
वहीं पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक नितिन का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है, पिछले एक साल से पिता व पुत्र नरेश के मकान की ऊपरी मंजिल पर किराए पर रह रहे थे।
पुलिस ने बताया कि मौके से सल्फास के खाली पैकेट मिले हैं। युवक का शव बेड पर पड़ा मिला, जबकि उसके पिता गंभीर हालत में फर्श पर पड़े मिले। बताया गया कि नितिन की शादी रतनपुर थानाक्षेत्र के सेटड़ी गांव की युवती से हुई थी लेकिन 12 मार्च को नितिन का पत्नी से तलाक हो गया।
आसपास पूछछताछ करने पर लोगों ने पुलिस को बताया कि नितिन के पिता पहले से ही बीमार थे और चलने-फिरने की हालत में नहीं थे। वह अक्सर चारपाई पर ही लेटे रहते थे। लंबे समय से पिता-पुत्र दोनों ही घर पर रहते थे। उनका फिलहाल कोई काम भी नहीं चल रहा था।
प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि मानसिक तनाव के चलते युवक ने सल्फास खाया है ,मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/