{"_id":"5d30137a8ebc3e6cbf3f4a04","slug":"man-dead-body-found-dead-in-a-pond-in-saharanpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: तालाब में मिला युवक का शव, दो दिन पहले हुआ था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: तालाब में मिला युवक का शव, दो दिन पहले हुआ था लापता
Thu, 18 Jul 2019 12:16 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदश के सहारनपुर में गुरुवार सुबह एक युवक को शव तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव हथौली निवासी राजकुमार पुत्र ज्ञानसिंह का शव गुरुवार सुबह गांव के ही एक तालाब में मिला। युवक पिछले दो दिन से लापता था। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तालाब से युवक का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई लेकिन किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन