फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man befriended her on Facebook then molested her with his friends

बागपत: युवक ने मौसेरे भाई संग मिलकर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म 

Mon, 22 Apr 2019 12:48 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 22 Apr 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
Man befriended her on Facebook then molested her with his friends
सांकेतिक तस्वीर

बागपत क्षेत्र के एक युवक ने पांच दिन पूर्व मौसेरे भाई के साथ मिलकर गुड़गांव की एक युवती के साथ आरिफपुर खेड़ी गांव में सामूहिक दुष्कर्म किया। रविवार को अपनी मां के साथ बिनौली थाने पहुंची युवती ने दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


अंगदपुर गांव का एक युवक दिल्ली में किसी कंपनी में नौकरी करता है। कुछ दिन पूर्व उसकी गुड़गांव की एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। कुछ दिन बाद यह दोस्ती मिलने-जुलने तक पहुंच गई। मुलाकात का यह दौर चलता रहा। युवती एक दो बार युवक के गांव भी आई।
विज्ञापन


वहीं रविवार को अपनी मां के साथ बिनौली थाने पहुंची युवती ने अपने फेसबुक दोस्त अंगदपुर निवासी युवक और उसके मुजफ्फरनगर के मुकंदपुर गांव निवासी मौसेरे भाई पर 17 अप्रैल को आरिफपुर खेड़ी में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आरोपी युवकों के परिजनों ने युवती द्वारा झूठा फंसाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि यह युवती पहले भी इसी तरह मुकदमा दर्ज करवा चुकी है। इंस्पेक्टर रवेंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिये बागपत भेजा गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed