{"_id":"5daffa898ebc3e016968998f","slug":"man-beaten-to-death-after-a-minor-dispute-in-kankerkhera-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ के कंकरखेड़ा में युवक को पीटकर बेरहमी से उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ के कंकरखेड़ा में युवक को पीटकर बेरहमी से उतारा मौत के घाट
Wed, 23 Oct 2019 12:30 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में बुधवार को एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी शव को उसके घर के बाहर फेंक गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार परिजनों का कहना है कि युवक मंगलवार देर रात कॉलोनी के ही कुछ युवकों से विवाद हो गया था। जिसके बाद वह अपने दोस्तों के घर से गया था, लेकिन सुबह उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला। पुलिस का मानना है कि दोस्तों ने युवक के साथ पहले शराब पी और फिर उसकी पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को कॉलोनी में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले में तहरीर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी मामले में कुछ स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन