फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man beaten brutally in panchayat for molesting girls in bijnor district

यूपी: बिजनौर में छेड़छाड़ के आरोपी की पंचायत में बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

Sat, 17 Aug 2019 03:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Aug 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
man beaten brutally in panchayat for molesting girls in bijnor district
प्रधान पति ने की लाठी से पिटाई - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद के गांव ऊमरी पीर में महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को भरी पंचायत में ग्राम प्रधान के पति ने गाली गलौज कर उसे बुरी तरह लाठी-डंडों से पीटा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

विज्ञापन


हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव ऊमरी पीर की एक महिला नौ अगस्त को प्राइवेट बस से दिल्ली जा रही थी। आरोप है कि गांव के ही युवक सरताज ने रास्ते में महिला के साथ छेड़खानी की। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी युवक फरार हो गया। पीड़ित महिला ने 11 अगस्त को दिल्ली से घर लौटने पर आपबीती अपने परिजनों को बताई। इस पर परिजन आगबबूला हो गए। यह मामला गांव की पंचायत में पहुंच गया।

विज्ञापन

इसके बाद भरी पंचायत में ग्राम प्रधान के पति वकील अहमद ने आरोपी सरताज के साथ गाली गलौज करते हुए सरेआम लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। पंचायत से अलग ले जाकर भी सरताज पर लाठी बरसाई गईं। कहा कि युवक गांव की युवती व महिलाओं से छेड़छाड़ करता है। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल हो गई। इसकी शिकायत एसपी संजीव त्यागी से की गई। 

बागपत: हथियारों व हैंड ग्रेनेड के साथ युवक की वायरल तस्वीरों का सामने आया सच, तमंचा व कारतूस बरामद

एसपी ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी प्रधान के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। यह पता चलते ही पंचायत में शामिल लोगों में खलबली मची हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed