{"_id":"5f48a67f07d7c96f023ad864","slug":"man-attack-on-a-girl-entering-her-house-in-bijnor-report-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के बिजनौर में घर में घुसकर युवती पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के बिजनौर में घर में घुसकर युवती पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर, मुकदमा दर्ज
Fri, 28 Aug 2020 12:08 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुरुवार देर रात देहात क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात व्यक्ति ने युवती के घर में घुसकर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं वारदात को अंजाम देकर युवक मौके से फरार हो गया। युवती के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
गुरुवार देर रात राजा का ताजपुर निवासी एक युवती अपने घर में नलकूप पर स्नान कर रही थी कि इसी दौरान घर में दीवार कूदकर आए एक व्यक्ति ने युवती के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी युवती को घायल कर फरार हो गया।
विज्ञापन
युवती का शोर सुनकर आनन-फानन में परिजन मौके पर दौड़े और युवती को लहूलुहान अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार युवती की पिता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/