{"_id":"5d4e91138ebc3e6c9e1ba6a2","slug":"man-ate-poison-in-women-police-station-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: काउंसलिंग के दौरान युवक ने महिला थाने में खाया जहरीला पदार्थ, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: काउंसलिंग के दौरान युवक ने महिला थाने में खाया जहरीला पदार्थ, मचा हड़कंप
Sat, 10 Aug 2019 03:10 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 10 Aug 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
थाने में जहर खाने वाला आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के महिला थाने में उस वक्त खलबली मच गई जब थाने में मौजूद एक युवक ने काउंसलिंग के दौरान जहर खा लिया। युवक को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले की इंदिरा कॉलोनी निवासी पंकज की शादी आठ माह पूर्व गांव तिस्सा निवासी जौनी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती में विवाद चल रहा था। जिसके बाद शनिवार दोपहर पति-पत्नी को महिला थाने पर काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
थाने में दरोगा महिपाल पति-पत्नी की काउंसलिंग कर रहे थे कि युवक ने चुपके से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की हालत बिगड़ती देख थाने में अफरा-तफरी मच गई। युवक को तुरंत सीएचसी ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। यहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन