फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   maliyana overbrige open for light vehicles form today

आज से हल्के वाहनों के लिए खुलेगा मलियाना ओवरब्रिज

Mon, 28 Jun 2021 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
maliyana overbrige open for light vehicles form today
आज से हल्के वाहनों के लिए खुलेगा मलियाना पुल
विज्ञापन

मेरठ। 17 दिन के बाद सोमवार से मलियाना पुल हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। दो दिन बाद भारी वाहन भी चल सकेंगे। इस मार्ग को खुलने पर शहरवासियों को राहत मिलेगी। मरम्मत कार्य के चलते 11 जून से पुल बंद है, इस कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा था।
40 वर्ष पुराना मलियाना पुल जर्जर हो गया था। इस पर लगातार हादसे हो रहे थे, लेकिन विभाग की नींद नहीं टूट रही थी। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के कहने के बाद लोक निर्माण विभाग ने इसका बजट तैयार कराया। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन तीन बार टेंडर निकालने के बाद भी इस कार्य को करने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। एक महीने पहले ही मेरठ की कंपनी जे.संस इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन ने कार्य का जिम्मा उठाया। इसकी कंपनी ने पटना में महात्मा गांधी सेतु की मरम्मत की थी।
विज्ञापन

इस कार्य को करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 36 लाख 64 हजार रुपये का बजट तैयार किया गया था। इसमें 14 एक्सपेंशन ज्वाइंट, बियरिंग, सड़क और फुटपॉथ की मरम्मत की गई। अभी सिर्फ इसमें बियरिंग का कार्य बचा हुआ है। यह कार्य ट्रैफिक का आवागमन शुरू होने के बाद भी चलता रहेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार का कहना है कि बारिश के कारण दो दिन अतिरिक्त लगे। सोमवार से हल्के वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed