{"_id":"5ee9257d8ebc3e42dc3a3a9e","slug":"maliana-flyover-shaken-broken-pavement-shaken-pillar-meerut-news-mrt4867691119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर हो गया मलियाना फ्लाईओवर, टूट गया फुटपाथ, हिल गए पिलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर हो गया मलियाना फ्लाईओवर, टूट गया फुटपाथ, हिल गए पिलर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्जर हो गया मलियाना फ्लाईओवर, टूट गया फुटपाथ, हिल गए पिलर
मेरठ। बालू रेत से भरे ओवरलोड ट्रक के अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरने के दौरान मलियाना फ्लाईओवर का काफी हिस्सा टूट गया। इतना ही नहीं, फ्लाईओवर के पिलर भी हिल गए। जिससे माना जा रहा है कि मलियाना फ्लाईओवर अब जर्जर स्थिति में आ गया है। कब इससे भी बड़ी घटना हो जाए कुछ नहीं पता। पीडब्ल्यूडी ने फिलहाल टूटे हिस्से को दुर्घटना से बचाने के लिए दीवार का निर्माण शुरू करा दिया है। पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों से फ्लाईओवर की जांच कराने के साथ ही जीर्णोद्धार की तैयारी में जुट गया है।
टूट गया फुटपाथ और रेलिंग
भारी ट्रक से लगभग 25 फीट फुटपाथ और लोहे की रेलिंग टूट गई। फ्लाईओवर के पिलर में भी दरारें आ गई। जिससे यह साफ हो गया है कि फिलहाल मलियाना फ्लाईओवर भारी वाहनों को दौड़ने के योग्य नहीं है। पीडब्ल्यूडी या सेतु निगम को फ्लाईओवर की तकनीकी जांच करानी चाहिए। उसके बाद शीघ्र ही फ्लाई ओवर का जीर्णोद्धार किया जाना चाहिए। अगर समय रहते ऐसा नहीं किया जाता है तो बरसात के दौरान फ्लाईओवर तेजी से जर्जर स्थिति में आ सकता है।
अमर उजाला पहले भी चेता चुका है विभाग को
मलियाना फ्लाईओवर की जर्जर स्थिति को अमर उजाला ने तीन महीने पहले उजागर करते हुए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को जगाने का काम किया था। अधिकारियों ने उस समय बयान दिया था कि शीघ्र ही मलियाना फ्लाईओवर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। टूटी रेलिंग के स्थान पर नई रेलिंग लगवाने की बात कही थी। जगह-जगह धंसे फ्लाईओवर के फुटपाथ को भी ठीक कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन अधिकारी भूल गए, जिसका परिणाम यह हुआ कि मंगलवार को एक ट्रक पूरे फुटपाथ को तोड़ते हुए नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार का कहना है कि फ्लाईओवर का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। रेलिंग भी टूट चुकी है। पहले से फ्लाईओवर जर्जर नहीं था। ओवरलोड ट्रक ने फ्लाईओवर को नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल टूटे स्थान पर दीवार का निर्माण कराना शुरू कर दिया है। फ्लाईओवर की इंजीनियरों से जांच कराई जाएगी। उसके बाद फ्लाईओवर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।