फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Make me smile, his family will kill

मेरी मुस्कान को दिला दो, उसके घरवाले मार देंगे

Tue, 24 Nov 2020 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Make me smile, his family will kill
मेरठ। खुद को धारदार हथियार से घायल करने के बाद भी दीपक चिल्लाता रहा कि मेरी मुस्कान मुझे दिला दो, नहीं तो उसके घर वाले उसको मार देंगे। उसके चिल्लाने की आवाज सुनते ही प्रेमिका के परिजन भी वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

थाना परिसर में दीपक अपनी प्रेमिका मुस्कान का हाथ पकड़ा हुआ था। इत्तफाक कहें या सटीक जानकारी, युवती के परिजन थाना परिसर में थे। युवती के परिजनों को देखते ही दीपक कई बार चिल्लाया और फिर उसमें धारदार हथियार से खुद की गर्दन काट ली। जमीन पर गिरने के बाद भी दीपक ने मुस्कान का हाथ नहीं छोड़ा। थाना परिसर में दोनों चिल्लाने शुरू हो गए।
विज्ञापन

यह हालत देखकर थाना पुलिस में भी खलबली मच गई। युवती को परिजनों ने खींच कर अपने साथ ले जाने का प्रयास भी किया। इससे पहले पुलिस कुछ समझ पाती कि युवती के परिजन भी वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने भरोसा दिया कि मुस्कान को उसके परिजन नहीं ले जा पाए हैं, वो यही है। पुलिस ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में खुद ही लौट आया दीपक
पुलिस को भी यकीन नहीं था कि दीपक खुद तीन दिन में अपनी प्रेमिका को लेकर थाने आ जाएगा। युवती के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस दीपक और युवती की तलाश कर रही थी। मामले में कार्रवाई ना होने पर युवती के परिजन सीओ कोतवाली के पास मिलने के लिए आए थे। वह वापस लौट रहे थे तभी सामने से दीपक और युवती दिखाई दिए। परिजन युवती को जबरन खींचने लगे तो दीपक ने खुद की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed