फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   make children study in sports and games

बच्चों को खेल-खेल में कराएं पढ़ाई

Fri, 03 Jul 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
make children study in sports and games
मेरठ। कोविड-19 वैश्विक महामारी के माहौल में छोटे बच्चे घर पर रहकर ही पढ़ाई कर सकें इसके लिए एनसीईआरटी ने वैकल्पिक शैक्षिक कैलेंडर को अब आठ सप्ताह के लिए जारी कर दिया है। पिछले दिनों एनसीईआरटी ने कम समय के लिए यह वैकल्पिक शैक्षिक कैलेंडर जारी किया था।
विज्ञापन

आठ सप्ताह के लिए बृहस्पतिवार को नया कैलेंडर जारी किया गया है। इसमें पहली से पांचवी कक्षा के बच्चों को घर पर रहकर ही कैसे रुचिकर पढ़ाई कराई जा सकती है। इस संबंध में पूरी जानकारी एवं प्रारूप दिया है। बच्चे घर पर रहकर पढ़ाई करें। पाठ्यक्रम से थीम लेकर उसे सीखे और रुचिकर गतिविधियों से जुड़कर ज्ञानार्जन करें। इस वैकल्पिक शैक्षिक कैलेंडर में विद्यार्थी और शिक्षकों के साथ अभिभावकों तथा घर के अन्य सदस्यों को जोड़ा गया है। अभिभावक एवं परिवार के अन्य सदस्य बच्चों की रुचिकर गतिविधियों में भाग लें। उन्हीं के माध्यम से पढ़ाई कराएं। यदि बच्चा गिनती सीख रहा है, उसे अंक गणना सिखानी है तो हाथों की आकृतियां, बर्तन, फलों व सब्जियों की गिनती के माध्यम से उसे अंक गणना, जोड़ना, घटाना, गुणा आदि सिखाया जाए। यदि बच्चे को जलवायु, मौसम, ऋतु के बारे में बताना है तो चित्र बनाकर उसे यह दिखाया जाए या कहानी के माध्यम से उसे मौसम की जानकारी दी जाए। इस प्रकार पांचवीं तक के बच्चों को घर पर रहकर ही पढ़ाया जाए। एनसीईआरटी के अनुसार क्योंकि छोटे बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई करना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए ऑनलाइन के साथ बच्चे को वैकल्पिक रूप से रुचिकर गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed