जम्मू-कश्मीर: आतंकियों से मुठभेड़ में मेरठ के मेजर केतन शर्मा शहीद, परिजनों में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के अच्छाबल इलाके में सोमवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया। ऑपरेशन के दौरान सेना के मेजर केतन शर्मा शहीद हो गए। मेरठ के बसा टीकरी गांव के अजय कुमार की शहादत के बाद देश के लिए ये मेरठ के 105वें लाल की शहादत है।
वहीं डीएम अनिल ढींगरा, भाजपा विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल और शहर के गणमान्य लोग शहीद के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया।
अच्छाबल के बिडूरा गांव में रविवार देर रात सुरक्षाबलों को दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान सोमवार तड़के आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो गई।
वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आतंकी का शव मिला, जिसकी शनाख्त के प्रयास हो रहे हैं। शव के साथ हथियार और अन्य गोला बारूद बरामद किया गया। मुठभेड़ के दौरान सेना के दो मेजर सहित चार जवान घायल हुए थे। उन्हें शुरुआती चिकित्सा देने के तुरंत बाद सेना के 92 बेस अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से एक मेजर शहीद हो गए।
शहीद मेजर के घर में मचा कोहराम
शहीद मेजर केतन शर्मा कंकरखेड़ा मेरठ के श्रद्धापुरी फेस-2 निवासी थे। वह परिवार में इकलौते पुत्र थे। एक बहन है। मेजर की शादी 2012 में हुई थी। उनकी पत्नी ईरा और पांच वर्ष की बेटी इन दिनों दिल्ली मायके में हैं। मेजर केतन शर्मा की शहादत की सूचना घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शहीद मेजर के पिता रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 20 दिन पहले ही 27 मई को वह अवकाश से ड्यूटी पर लौटे थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/