फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maheshwari gas plant in Rithani, Meerut, inaugurated

सांसों को मिली संकट से राहत : मेरठ के रिठानी में माहेश्वरी गैस प्लांट का शुभारंभ, दिनभर रही भीड़

Sun, 02 May 2021 10:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 02 May 2021 10:05 PM IST
सार

  • - पहले दिन 800 सिलिंडरों को मिली ऑक्सीजन
  • - तीमारदारों को गैस आपूर्ति में मिलेगी प्राथमिकता

विज्ञापन
Maheshwari gas plant in Rithani, Meerut, inaugurated
oxygen - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना संक्रमण से निढाल मरीजों की सांसों का संकट अब दूर होगा। ऑक्सीजन के अभाव में प्राणवायु को तड़पते मरीजों को रिठानी के माहेश्वरी गैस प्लांट से भरपूर ऑक्सीजन मिलेगी। रविवार को जिलाधिकारी के निर्देशन में प्लांट का शुभारंभ व संचालन प्रारंभ हुआ।

विज्ञापन


पहले दिन ही प्लांट पर प्राणवायु लेने के लिए तीमारदारों की भीड़ लगी रही। सुबह से रात तक प्लांट पर लोगों की लंबी कतार रही। पहले दिन प्लांट से लगभग 800 सिलिंडर में ऑक्सीजन का वितरण किया गया। 
विज्ञापन


जिले में ऑक्सीजन का संकट खत्म होने के आसार अब नजर आने लगे हैँ। रविवार को रिठानी में माहेश्वरी गैसेज प्राइवेट लिमिटेड का प्लांट भी चालू हो गया। इस प्लांट में हवा का शुद्धीकरण कर ऑक्सीजन का जनरेशन होगा इसके बाद वितरण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट पर रोजाना 800 से 1000 सिलिंडर ऑक्सीजन आपूर्ति हो सकती है। जिलाधिकारी के. बालाजी ने दो दिन तक प्लांट का निरीक्षण किया इसके बाद संचालन की अनुमति दी है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी प्लांट का निरीक्षण किया। 

तीमारदार पहले अस्पताल बाद में कोटा तय
प्रशासन ने प्लांट पर निजी अस्पतालों को गैस वितरण का कोटा तय कर दिया है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए निजी अस्पताल 25 से ज्यादा सिलेंडर नहीं भरवा सकेंगे। कंपनी के सीएमडी दिनेश चंद्र महेश्वरी ने बताया कि पूठा रोड स्थित इस प्लांट को सिर्फ एक माह में बनाया गया। रोजाना सौ से ज्यादा लोगों ने काम किया।

दिनभर रही भीड़, हंगामा
प्लांट संचालन की जानकारी जैसे ही तीमारदारों को लगी प्लांट के बाहर लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई। तीमारदार प्राणवायु की आस में प्लांट के बाहर काफी संख्या में जमा हो गए। छोटे-बड़े हर आकार के सिलिंडर का ढेर प्लांट के बाहर लग गया। भीड़ बढ़ने के कारण हालात बेकाबू हो गए।

जब प्लांट के स्टाफ ने कहा कि शाम पांच बजे से गैस वितरण प्रारंभ होगा तब भी लोग प्लांट के बाहर खड़े रहकर शाम का इंतजार करते रहे। वाहनों में सिलेंडर लेकर लोग पहुंचे थे, जहां दो सौ मीटर लंबी कतार लग गई। लोग सिलेंडरों को लाइन में लगाकर खड़े देखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed