{"_id":"6217492108b8e26b63426b6f","slug":"mahashivratri-kanwariyas-will-get-bus-at-night-also-department-has-reserved-five-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों को सुविधा : हरिद्वार के लिए रात को भी मिलेगी बस, विभाग ने पांच बसें की रिजर्व ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों को सुविधा : हरिद्वार के लिए रात को भी मिलेगी बस, विभाग ने पांच बसें की रिजर्व
Thu, 24 Feb 2022 02:30 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 24 Feb 2022 02:30 PM IST
सार
मेरठ रोडवेज रीजन ने कांवड़ियों के लिये रात को भी बसों का इंतजाम किया है। स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि हरिद्वार के लिये पर्याप्त बसों की व्यवस्था कर दी गई है। 28 फरवरी तक लगातार बस चलाई जाएंगी। किसी भी यात्री को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
कांवड़िया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाशिवरात्रि के लिए कांवड़ियों ने हरिद्वार के लिये कूच करना शुरू कर दिया है। इसके लिए मेरठ रोडवेज रीजन ने रात को भी बसों का इंतजाम किया है। दिन में जहां लगातार भोलों के लिए बस मिलेंगी, वहीं रात के लिये भी पांच बसों का इंतजाम किया गया है। अतिरिक्त बसों का इंतजाम करने का विभाग का मकसद है कि दूरदराज से आने वाले कांवड़ियों को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
भैसाली अड्डे से मेरठ डिपो की इन बसों को चलाया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि हरिद्वार के लिये पर्याप्त बसों की व्यवस्था कर दी गई है। 28 फरवरी तक लगातार बस चलाई जाएंगी। किसी भी यात्री को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रूस ने यूक्रेन पर बोला हमला: मेरठ के छात्र फंसे, परिजनों में डर और भय का माहौल, सरकार के प्रति गुस्सा
विज्ञापन
कांवड़ियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसें 24 घंटा बस अड्डों पर उपलब्ध रहेंगी। रात को भी बस के चालक, परिचालक बस अड्डे पर ही रहेंगे ताकि किसी भी कांवड़ियों को दिक्कत न हो, उन्हें समय पर बसें मिलें और कांवड़ियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया जा सके।
बता दें कि वेस्ट यूपी में शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। श्रावण मास की शिवरात्रि में भारी संख्या में यहां शिवभक्त कांवड़िये हरिद्वार और गौमुख से गंगाजल लाकर भगवान शिव को अर्पण करते हैं। मार्च की महाशिवरात्रि में भी कांवड़ चढ़ाने की परंपरा है, लेकिन इसमें कांवड़ियों की संख्या कम होती है।