फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mahapanchayt shouted the movement

महापंचायत ने भरी आंदोलन की हुंकार

Mon, 21 Oct 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
mahapanchayt shouted the movement
दौराला के दादरी गांव में कन्या महाविद्यालय को लेकर आयोजित महापंचायत में शामिल लोग। - फोटो : LAWARD
महापंचायत ने भरी आंदोलन की हुंकार
विज्ञापन

दौराला। दादरी गांव में राजकीय कन्या महाविद्यालय निर्माण नहीं होने से क्षुब्ध सर्वसमाज के लोगों की रविवार को दादरी गांव में महापंचायत हुई। इसमें लोगों ने हुंकार भरते हुए कहा कि यदि जल्द ही गांव में महाविद्यालय का निर्माण नहीं हो तो आंदोलन किया जाएगा।

सपा सरकार के कार्यकाल में 2016 में दादरी गांव में राजकीय कन्या महाविद्यालय बनाने के लिए प्रस्ताव पास किया गया था। जिसके लिए 10 करोड़ 85 लाख से महाविद्यालय बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था। तीन वर्ष बीतने के बाद भी महाविद्यालय बनाने के लिए राशि को स्वीकृत नहीं किया गया। महापंचायत में गुरदीप गुर्जर ने सर्वसमाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय नहीं बनने से दादरी, सकौती, लोईया आदि गांव में इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने वाली सैकड़ों छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। दरअसल यहां से मेरठ की दूरी अधिक होने के कारण अभिभावक उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए नहीं भेजते हैं। यदि दादरी गांव में महाविद्यालय का निर्माण हो गया तो हर साल वंचित रहने वाली छात्राएं भी सपने पूरे कर सकेंगी। इसके अतिरिक्त अरविंद मुखिया ने कहा कि सरकार बेटी पढ़ाओ एवं बेटी बचाओ का नारा दे रही है। इसके बावजूद दादरी में महाविद्यालय का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो सका है। महापंचायत में आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग पहुंचे। महापंचायत में तहसीलदार सरधना अवनीश कुमार पहुंचे। उन्होंने पंचायत में लोगों से बात की। इस दौरान गुरदीप गुर्जर व अन्य ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में जल्द फंड रिलीज करने एवं प्रस्तावित राशि 10 करोड़ 85 लाख को बढ़ाकर देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द निर्माण एवं उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में योगेश, कुलदीप, यशो नंगली, रविंद्र, करणवीर, शेर सिंह, महकार, मोनू पंवार, अनुज, विपत सिंह, अमरीश मोतला, अंकित, मोंटी, अनुभव, यशवीर, आदेश, परवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed