मेरठ: अभिनेता प्रणीत भट्ट बोले- न होते शकुनी तो न होती महाभारत और धर्म की स्थापना
महाभारत सीरियल में शकुनी बने अभिनेता प्रणीत भट्ट आज मेरठ पहुंचे। महाभारत में कोई विलेन नहीं है। इसमें सभी किरदारों के पास अपने अपने मुद्दे हैं, जिस पर वह अटल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शकुनी न होते तो शायद ही महाभारत को युद्ध होता। अगर युद्ध न होता तो ना ही अधर्म का नाश होता और न ही धर्म की स्थापना होती और ना मिल पाता गीता का ज्ञान। यह कहना है महाभारत सीरियल में शकुनी का किरदार निभाने वाले टीवी अभिनेता प्रणीत भट्ट का।
शुक्रवार को जाग्रति विहार स्थित बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में एक कार्यक्रम में पहुंचे प्रणीत ने बेबाकी से मीडिया के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि महाभारत में उन्हे या तो श्री कृष्ण का रोल चाहिए था या शकुनी का।
मामा शकुनी के किरदार में की गई उनकी अदाकारी को काफी सराहा भी गया। प्रणीत का कहना है कि महाभारत में मिले गीता के सार से सभी को कुछ न कुछ सीखने की आवश्यकता है। महाभारत में कोई विलेन नहीं है। इसमें सभी किरदारों के पास अपने अपने मुद्दे हैं, जिस पर वह अटल हैं।
शकुनी बनने में लगी एक साल की मेहनत
शकुनी का किरदार निभाने में प्रणीत ने एक साल मेहनत मेहनत की। उन्होंने बताया की इस किरदार के लिए मैने अपना वजन बढ़ाया और बाल भी इसीलिए लंबे करने पड़े। यह थोड़ा मुश्किल रोल जरूर था। लेकिन इससे मैने बहुत कुछ सीखा भी।
यह भी पढ़ें: देवबंद मदरसा : सात साल से रह रहे बांग्लादेशी छात्र को एटीएस ने हिरासत में लिया, पाक कनेक्शन की भी आशंका
रणभूमि में युद्ध हो उससे पहले मनोभूमि में खेला जाता है।
महाभारत सीरियल में अपने डायोलॉग डिलीवरी को लेकर प्रणीत ने खूब वाहवाही बटोरी। साथ ही इन दिनो सोशल मीडिया पर वह शकुनी के एक डायलॉग को लेकर भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। जिसमें वह दुर्योधन से कहते हैं 'मेरे बच्चे! रणभूमि में युद्ध हो उससे पहले मनोभूमि में खेला जाता है।'
बचपन में छोड़ना पड़ा था अपना घर कश्मीर
प्रणीत कश्मीरी पंडित परिवार से हैं और उन्हें भी बचपन में ही कश्मीर छोड़कर आना पड़ा था। उन्होंने बताया कि जब है चौथी कक्षा में थे तब ही अचानक ही घर छोड़ना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और कुछ समय तक विप्रो में भी काम किया।
जल्द ही पंजाबी फिल्म में आयेंगे नजर
प्रणीत महाभारत के अलावा अलादीन, पोरस, रिश्तों का चक्रव्यूह सहित कई सीरियल में काम कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही एक पंजाबी फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।