फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Magnetic Debit Cards now closed Customers Will get ATM Card with Chip in meerut

मैग्नेटिक डेबिट कार्ड बंद, परेशानी हुई शुरू, ग्राहकों को मिलेंगे अब चिप वाले ATM कार्ड   

Wed, 02 Jan 2019 10:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Jan 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
Magnetic Debit Cards now closed Customers Will get ATM Card with Chip in meerut
Debit Card
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की गाइडलाइन के अनुसार नए साल से कुछ बैंकों के मैग्नेटिक डेबिट कार्ड बंद हो गए हैं। आरबीआई ने मैग्नेटिक कार्ड से डाटा सुरक्षित न होने का हवाला देकर यह निर्देश जारी किए थे। जबकि सभी ग्राहकों को चिप वाले डेबिट कार्ड देने की प्रक्रिया पिछले कई महीनों से चल रही है। लेकिन जिन ग्राहकों के कार्ड नहीं बदले गए नए साल से वे डेबिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

 
लीड बैंक अधिकारियों के अनुसार महानगर में करीब 41.90 लाख बैंक खाते हैं। इनमें बचत और चालू खाता दोनों शामिल हैं। करीब 65 से 70 प्रतिशत लोग डेबिट व क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं। बैंकों की ओर से ग्राहकों को मैग्नेटिक डेबिट कार्ड दिया गया था। लेकिन ऑनलाइन ठगी करने वालों के लिए मैग्नेटिक  डेबिट कार्ड से डाटा चुराना आसान था, ऐसा आरबीआई का मानना है। 
विज्ञापन

पिछले कई महीनों से आरबीआई के निर्देशों पर चिप वाले डेबिट कार्ड ग्राहकों को देने की प्रक्रिया चल रही है। एसबीआई ने महीनों पहले ग्राहकों को चिप वाले डेबिट कार्ड जारी कर दिये थे। लेकिन अन्य बैंकों द्वारा ऐसा नहीं किया गया। जिसके कारण ग्राहकों को चिप वाले डेबिट कार्ड न मिलने से कैश की समस्या से जूझना पड़ा। 

मंगलवार को कोतवाली स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एटीएम में जनधन खाताधारक मैग्नेटिक  डेबिट कार्ड लेकर कैश निकालने पहुंचा। लेकिन एटीएम ने मैग्नेटिक  डेबिट कार्ड को स्वीकार नहीं किया। ग्राहक ने बैंक में संपर्क किया तो पता चला मैग्नेटिक  डेबिट कार्ड बंद हो गए हैं। जिसके बाद ग्राहक ने नए डेबिट कार्ड के लिए आवेदन किया। 

पीएनबी के अलावा प्रह्लाद नगर स्थित ओरियंटल बैंक शाखा, एसबीआई गोलाकुआं ब्रांच, सुभाष बाजार एसबीआई ब्रांच, दिल्ली रोड एसबीआई ब्रांच सहित अन्य निजी शाखाओं में मैग्नेटिक  डेबिट कार्ड को लेकर ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ निजी बैंकों ने नए डेबिट कार्ड आने तक पुराने चलने की छूट ग्राहकों को दी है।

ग्राहकों को चिप वाले डेबिट कार्ड देंगे
प्रह्लाद नगर ओरियंटल बैंक के शाखा प्रबंधक अमित रस्तौगी ने बताया कि ग्राहकों को चिप वाले डेबिट कार्ड देने के लिए कॉल की भी जा रही है। डाक घर के अधिकारियों को भी डेबिट कार्ड के बारे में बताया गया है। घरों के पते पर डेबिट कार्ड न पहुंचने पर कार्ड बैंक शाखाओं पर देने को कहा गया है। जिससे ग्राहकों को डेबिट कार्ड को लेकर परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रबंधक ने बताया कि 31 दिसंबर से सभी मैग्नेटिक कार्ड बंद हो गए हैं। वहीं, गोला कुआं एसबीआई के प्रबंधक प्रेम निवतिया ने बताया कि एसबीआई ने सभी ग्राहकों को पिछले कई महीनों से चिप वाले डेबिट कार्ड वितरित कर दिए हैं। जिन ग्राहकों के पास चिप वाले डेबिट कार्ड नहीं पहुंचे हैं, उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पोस्ट आफिस कर्मचारियों को डेबिट कार्ड  बैंक शाखाओं पर देने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed