{"_id":"5d2637278ebc3e6d15259c27","slug":"madrasa-meerut-news-mrt4325531174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे से अवैध असलहे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसे से अवैध असलहे बरामद
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान मदरसे के बाहर खड़ी पुलिस।
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरकोट में एक मदरसे से अवैध असलहे बरामद
बिजनौर। पुलिस ने एक मदरसे में भारी संख्या में अवैध असलहे बरामद किए हैं। मदरसे से ही एक स्विफ्ट डिजायर कार भी मिली है। इस कार पर शिवसेना लिखा है। माना जा रहा है कि इसी कार से असलहे सप्लाई किए जाते थे। पुलिस ने मदरसा संचालक सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
सीओ अफजलगढ़ कृपाशंकर कन्नौजिया ने बुधवार को टीम के साथ शेरकोट में कंदला रोड स्थित मदरसा दारुल कुरान हमीद में छापेमारी की। पुलिस को मदरसे से 32 बोर का एक पिस्टल व आठ कारतूस, 315 बोर के तीन तमंचे व 32 कारतूस, 32 बोर का एक रिवॉल्वर व 16 कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा शिवसेना लिखी एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी मिली है। पुलिस ने मदरसे से स्योहारा के मोहल्ला शेखान निवासी फईम अहमद, शेरकोट निवासी साजिद, धामपुर के मोहल्ला अफगानान निवासी जफर इस्लाम, अफजलगढ़ के गांव फतेहपुर जमाल निवासी सिकंदर अली, बिहार निवासी साबिर और शेरकोट निवासी अजीजुर्रहमान को दबोचा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मदरसे से हथियार सप्लाई करते थे। इस काम के लिए शिव सेना लिखी गाड़ी का इस्तेमाल किया जाता था। गिरफ्त में आया साजिद नामक व्यक्ति ही इस मदरसे का संचालक बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मरीज बनकर आते थे हथियार खरीदने वाले
बिजनौर। पुलिस का कहना है कि हथियार खरीदने वाले लोग एक मरीज के रूप में मदरसे में आते थे। पुलिस को यह भी पता चला है कि ये अवैध हथियार बिहार से तस्करी करके मदरसे तक लाए जाते थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मदरसे में हिकमत (हकीम द्वारा दवा देने) का काम भी होता है। माना जा रहा है कि हथियार खरीदने वाले ग्राहक मरीज बनकर ही मदरसे में आते थे। ताकि किसी को लोगों की ज्यादा आवाजाही पर किसी तरह का कोई शक न हो। इसी हिकमत की आड़ में हथियार बेचने और मांग के अनुसार सप्लाई करने का काम मदरसे से किया जा रहा था। पुलिस की मदरसे में छापामारी के दौरान गिरफ्त में आया साबिर नामक व्यक्ति बिहार का रहने वाला है। पुलिस का मानना है कि यही शख्स बिहार से अवैध हथियार लाकर इस क्षेत्र में सप्लाई करता था। किसी को उस पर शक न हो इसलिए गाड़ी पर शिव सेना लिखवा रखा था। हथियार भी मदरसे में इसलिए छिपाए गए थे। ताकि किसी को उसके काम की भनक न लगे। किसी को शक भी नहीं होता था कि दवाई लेने के नाम पर मदरसे में आया कोई व्यक्ति हथियार लेकर जा रहा है।
हत्या और लूट में वांछित हैं दो आरोपी
मदरसे में पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि एक आरोपी आगरा में हुई लूट में वांछित हैं। एक अन्य आरोपी देहरादून में एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या करने में दोषी है। इस मामले में छानबीन की जा रही है। पुलिस का मानना है कि गैर जिलों में वारदातों को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मदरसे में आकर छिप जाते थे।
इस मदरसे में पढ़ते हैं 25 बच्चे
मदरसे में 25 बच्चे पढ़ते हैं। मदरसे पर छापेमारी से हड़कंप मच गया। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई हैरान था कि मदरसे से हथियारों की सप्लाई का खेल चल रहा था।