फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Madhu Vedwan of Baghpat will target in World Cup for Olympics, last chance to qualify

तैयारी पूरी : ओलंपिक के लिए विश्व कप में निशाना साधेंगी बागपत की मधु वेदवान, क्वालीफाई करने का आखिरी मौका

Wed, 09 Jun 2021 11:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Jun 2021 11:53 PM IST
सार

ओलंपिक का टिकट पाने के लिए मधु वेदवान ने पिछले साल से पुणे में चल रहे इंडियन कैंप में कड़ी मेहनत की है।

विज्ञापन
Madhu Vedwan of Baghpat will target in World Cup for Olympics, last chance to qualify
टोक्यो ओलंपिक्स - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद की अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज मधु वेदवान विश्व कप में शिरकत करने के लिए बुधवार को भारतीय टीम के साथ पेरिस पहुंच गई हैं। यह मौका तीरंदाजी अकादमी धनौरा टीकरी की खिलाड़ी मधु वेदवान के लिए बहुत अहमियत रखता है। मधु के लिए ओलंपिक कोटा लेने के लिए ये आखिरी अवसर होगा।
विज्ञापन


जनपद के दोघट निवासी तीरंदाज मधु वेदवान का यहां प्रदर्शन अच्छा रहा तो वे ओलंपिक टीम में जगह बना लेंगी। वह ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी और सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार भारतीय सीनियर रिकर्व महिला टीम में जगह बनाए हुए हैं। मधु वेदवान जिले की अन्य लड़कियों के लिए मिसाल हैं। उनका कहना है कि यदि कुछ बड़ा करने की सोच रखते हैं तो कोई भी कठिनाई बाधा नहीं बन सकती।
विज्ञापन

मधु वेदवान का कहना है कि 21 से 25 जून तक पेरिस में होने वाले तीसरे विश्व कप में देश के लिए तथा ओलंपिक क्वालीफाई करने के लिए जी जान से खेलेंगी। कोच सचिन वेदवान का कहना है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि बागपत की बेटी मधु को उसकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। वह देश का नाम रोशन करेंगी।

हर खिलाड़ी का सपना ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतने का होता है। बागपत में खेलों के लिए सुविधाएं नहीं हैं। इसके बावजूद मधु वेदवान ने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। 

क्वार्टर फाइनल तक पहुंचना होगा 
तीरंदाजी में प्रतिवर्ष चार वर्ल्ड कप होते हैं। जिनमें प्रदर्शन के आधार पर तीरंदाज की रैंक तय होती है। ओलंपिक का टिकट पाने के लिए मधु वेदवान ने पिछले साल से पुणे में चल रहे इंडियन कैंप में कड़ी मेहनत की है। ग्वाटेमाला में पहले वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। उनकी 16वीं रैंक रह गई थी।

हालांकि स्विटजरलैंड में दूसरे वर्ल्ड कप के लिए कोरोना महामारी के चलते वीजा नहीं मिल पाया था। पेरिस में यह तीसरा वर्ल्ड कप होगा। यह मधु के लिए काफी अहम है। उसके प्रदर्शन पर देशभर की नजरें टिकी हैं। तीरंदाजी का चौथा वर्ल्ड कप ओलंपिक के बाद होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed