फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Made a model to send electricity from mobile to another place

Meerut News: मोबाइल से दूसरे स्थान पर बिजली भेजने का मॉडल बनाया

Sun, 01 Mar 2026 08:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 01 Mar 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Made a model to send electricity from mobile to another place
सरूरपुर के किसान ने किया दावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। गांव सरूरपुर खुर्द निवासी किसान अरुण कुमार ने दावा किया कि उन्होंने ऐसा मॉडल तैयार किया है जिसके माध्यम से मोबाइल से एक स्थान से दूसरे स्थान तक बिजली भेजी जा सकती है। इस प्रणाली से सोलर पैनल से उत्पन्न अतिरिक्त बिजली सीधे जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जा सकती है।
हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में इस मॉडल का लाइव प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मोबाइल फोन के माध्यम से मेरठ से दिल्ली तक बिजली ट्रांसफर करके दिखाया गया। यह प्रस्तुति प्रधानमंत्री की उपस्थिति में हुई। जिसे देखकर सभी ने सराहना की। इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री , आरईसी के संयुक्त सचिव शशांक मिश्रा और प्रिंस धवन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद रहे।
विज्ञापन

अरुण कुमार ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था में किसान को बिजली का कम मूल्य मिलता है, जबकि उपभोक्ता को महंगी बिजली खरीदनी पड़ती है। उनके इस मॉडल से किसान सीधे बिजली बेच सकेगा। जिससे उसकी आय बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि किसान अब केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि ऊर्जा दाता भी बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed