{"_id":"5e372fe58ebc3e8d3e2f97bf","slug":"made-381-golden-cards-in-57-camps-meerut-news-mrt466934252","type":"story","status":"publish","title_hn":"57 कैंपों में 381 गोल्डन कार्ड बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
57 कैंपों में 381 गोल्डन कार्ड बनाए
विज्ञापन
57 कैंपों में 381 गोल्डन कार्ड बनाए
मेरठ। मुख्यमंत्री जन आरोग्य शिविर के आयोजन से पहले रविवार को 57 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, जिनमें 4880 मरीजों को उपचार मिला। इनमें 775 पुरुष, 1169 महिलाएं और 329 बच्चे बीमार निकले। इनमें 237 सांस के रोगी, 51 लीवर, मधुमेह के 98, उदर रोग के 205, चर्म रोग के 586 रोगी, 954 दिल के रोगी और कुछ अन्य बीमारियों से भी पीड़ित निकले। इस दौरान 381 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
31 शिविर ग्रामीण क्षेत्रों और 26 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए। शहरी स्वास्थ्य केंद्र कंकरखेड़ा पर स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने संयुक्त रूप से किया। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक विजय विश्वास पंत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फफूंड़ा और रजपुरा का निरीक्षण किया। अब 29 मार्च तक हर रविवार को शहरी और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इसमें टीबी, कुष्ठ, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग आदि की जांच की जाएगी। आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड भी बांटे जाएंगे। इसका उद्देश्य है कि स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ बनें और स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों के करीब पहुंचे। रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि प्लान तैयार कर लिया गया है। चिकित्सकों की अतिरिक्त टीमें भी तैनात रहेंगी। इन शिविरों में गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम आदि जानकारी दी जाएगी। तंबाकू सेवन रोकने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।