एमडीए दफ्तर में किसानों का धरना प्रदर्शन खत्म, अधिकारियों ने दिया ये आश्वासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने अधिकारियों द्वारा दिये गये आश्नासन पर धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया। इस दौरान अधिकारियों और किसानों के बीच बैठक हुई जिसमें यह आश्नासन दिया गया। इससे पहले बृहस्पतिवार को किसानों ने एमडीए पर कढ़ाई चढ़ा दी थी। इतना ही नहीं बल्कि ट्रैक्टर-ट्राली गेट पर लाइन से दिए गये। बता दें कि अधिकारियों के बाहर जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया। वहीं एक महिला किसान ने शाम 4 बजे तक आत्मदाह की घोषणा की थी। जैसे-जैसे घड़ी में 4 बजने को आ रहे हैं उसी के अनुसार किसानों ने भी तैयारी पूरी कर ली और पीड़ित महिला किसान एमडीए दफ्तर में चिता पर लेट गई हैं। इस दौरान एमडीए दफ्तर में जय जवान जय किसान और किसान एकता के जमकर नारे लग रहे हैं।
प्रतिकर की मांग को लेकर किसानों ने बृहस्पतिवार को 'डेरा डालो घेरा डालो' आंदोलन शुरू कर दिया। किसान जबरन मेरठ विकास प्राधिकरण परिसर में घुस गए और कार्यालय के बाहर डेरा डाल दिया। खास तौर पर महिला किसानों ने सभी अधिकारियों के गेट बंद कर दिए और ट्रेक्टर ट्रॉली लगाकर गाड़ियों के रास्ते भी बंद कर दिए हैं। किसानों ने आर पार की लड़ाई का एलान किया है। किसानों का कहना है कि उनका समझौता हो गए डेढ़ साल हो गया है लेकिन अभी तक समझौते पर अमल नहीं किया गया है।
वहीं किसानों ने ऐलान किया है कि रात को 50 महिलाएं किसान यहीं डेरा डालेंगी और उनकी सुरक्षा का प्रबंध मेरठ विकास प्राधिकरण अधिकारी प्रशासन को करना होगा। बड़ी बात यह है कि एमडीए अधिकारी भी कार्यालय में भीतर ही मौजूद हैं। सवाल यह है कि वे बाहर कैसे निकले सब जगह ट्रैक्टर ट्रॉली लगे हैं। इसके अलावा गेटों पर महिला किसान बैठी हैं।