{"_id":"5acfad8f4f1c1b693d8b4c0a","slug":"maansik-utpeeran-se-tang-aakar-swati-gangneher-me-koodi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक उत्पीड़न से तंग स्वाति गंगनहर में कूदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक उत्पीड़न से तंग स्वाति गंगनहर में कूदी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ स्थित केएमसी में बीएससी नर्सिंग की छात्रा 19 वर्षीय स्वाति ने बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे मां के मोबाइल पर कॉल करने के बाद नानू पुल के निकट गंगनहर में छलांग लगा दी। 22 दिन पूर्व गंगनहर में सेल्फी लेने के दौरान डूबे पवन के परिजनों ने स्वाति पर हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद से स्वाति परेशान थी। वहीं मौके पर स्वाति का दुपट्टा, मोबाइल फोन एवं पर्स पड़ा मिला। हालांकि किसी ने स्वाति को गंगनहर में छलांग लगाते नहीं देखा। पुलिस और पीएससी के गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं। सरधना गंगनहर पुल से 22 दिन पूर्व डूबे ब्रह्मपुरी निवासी 22 वर्षीय पवन पुत्र नत्थू की कंकरखेड़ा न्यू गोविंदपुरी निवासी स्वाति से दोस्ती थी। स्वाति ने बृहस्पतिवार को नानू गंगनहर पुल के निकट नहर में छलांग लगा दी। स्वाति ने अपनी मां कमलेश को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। इसके तुरंत बाद पुलिस एवं परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें स्वाति का दुपट्टा, मोबाइल फोन और पर्स पटरी के निकट पड़े मिले। जिससे स्वाति के गंगनहर में डूब जाने की आशंका जताई जा रही है। स्वाति के परिजनों नेे पवन के परिजनों पर उसे मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। पवन के परिजनों ने उसकी दोस्त स्वाति, नेहा और सोनू के खिलाफ तहरीर दी थी। इस पर सीओ सरधना संतोष कुमार ने बुधवार को स्वाति एवं कंकरखेड़ा निवासी सोनू से पूछताछ की थी। स्वाति के पिता हुकम सिंह गाजियाबाद पीएससी में तैनात हैं।
रिपोर्ट दर्ज कराई
परिजनों के अनुसार स्वाति बुधवार को एसएसपी के यहां पहुंची थी। इस दौरान पवन के पिता नत्थू, भाई और राजू पार्षद निवासी कंकरखेड़ा व अन्य ने स्वाति को बुरा भला कहा था। उन्होंने पवन को गंगनहर में डुबोने का आरोप लगाया। इससे आहत स्वाति ने बृहस्पतिवार को गंगनहर में छलांग लगा दी। स्वाति के ताऊ बाबूराम निवासी कंकरखेड़ा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराई
परिजनों के अनुसार स्वाति बुधवार को एसएसपी के यहां पहुंची थी। इस दौरान पवन के पिता नत्थू, भाई और राजू पार्षद निवासी कंकरखेड़ा व अन्य ने स्वाति को बुरा भला कहा था। उन्होंने पवन को गंगनहर में डुबोने का आरोप लगाया। इससे आहत स्वाति ने बृहस्पतिवार को गंगनहर में छलांग लगा दी। स्वाति के ताऊ बाबूराम निवासी कंकरखेड़ा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन