मां तुझे प्रणाम: स्मार्टफोन जीतने का शानदार मौका, देशभक्ति गीत गाकर यहां करें अपलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम का आगाज 10 मई को शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने से हो चुका है। जंग-ए-आजादी के वीर सपूतों को नमन करने के लिए मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों की शुरूआत 13 अगस्त से होगी। लेकिन इससे पहले भी शहरवासी अभिनव अभियान से जुड़कर शानदार स्मार्टफोन जीत सकते हैं। कोई भी व्यक्ति अपनी आवाज में एक देशभक्ति गीत, संदेश का वीडियो रिकार्ड करें और अमर उजाला के फेसबुक, ट्विटर व इंस्टाग्राम अकाउंट पर हैशटैग के साथ अपलोड करें। आपको मिल सकता है स्मार्टफोन जीतने का मौका। #maatujhepranam#मां तुझे प्रणाम
लंबा चलेगा आयोजनों का सिलसिला
कांवड़ यात्रा के चलते रास्ते बंद होने की वजह से इस बार 15 अगस्त के बाद भी मां तुझे प्रणाम के तहत होने वाले कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा। शहरवासी 15 अगस्त के बाद भी देशभक्ति के जश्न में डूबकर खुशियां मनाएंगे। 13 अगस्त को पद्मश्री कवि सुरेंद्र शर्मा हास्य की प्रस्तुतियां देंगे।
भैसाली मैदान में होने वाले कवि सम्मेलन में पूरा शहर एक साथ आजादी के जोश में डूबी कविताओं का आनंद लेगा। 14 अगस्त को वीरांगना सम्मान समारोह होगा। 14 अगस्त को ही विशाल बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त की सुबह भैसाली मैदान से सामूहिक राष्ट्रगान होगा। शहर के हर चौराहे पर लोग 52 सेकेंड के लिए रुककर एक साथ राष्ट्रगान गाएंगे। 15 अगस्त की शाम को विशाल आयोजन जश्न-ए-आजादी में देशभक्ति के तरानों पर नृत्य प्रस्तुतियां होंगी। इस बार 15 अगस्त के बाद भी आयोजन होते रहेंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/