फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lump sum scheme did not take off, only 15 percent availed the benefit

Meerut News: परवान नहीं चढ़ी एकमुश्त योजना, मात्र 15 फीसदी ने उठाया लाभ

Mon, 18 Dec 2023 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Lump sum scheme did not take off, only 15 percent availed the benefit
दो चरण पूरे होने के बाद स्थिति देनीय, 40 लाख में से केवल 6.52 लाख बकाएदारों ने बिल जमा किया
विज्ञापन

मात्र 11 फीसदी जमा हुआ बकाया, छह हजार करोड़ में से 700 करोड़ ही आया विभाग के पास

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पीवीवीएनएल की एकमुश्त समाधान योजना परवान नहीं चढ़ पाई। दो चरण पूरे होने के बाद मात्र 15 फीसदी बकाएदारों ने ही योजना का लाभ उठाया है।छह हजार करोड़ में से मात्र 700 करोड़ रुपये ही विभाग के खाते में जमा हुए हैं। यह कुल बिल का 11 फीसदी है। सभी 14 जिलों कुल 42 लाख बकाएदारों में से मात्र 6.52 लाख ने ही बिल जमा किया है। अब तीसरे चरण 16 से 31 दिसंबर तक चलेगा, इसमें छूट का प्रतिशत भी कम रहेगा।
विभाग की ओर से 8 नवंबर को एकमुश्त समाधान योजना शुरू की गई थी। योजना का पहला चरण 8 नवंबर से 30 नवंबर तक था, जिसमें बिजली बिल पर बकाएदारों को सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक की छूट दी गई थी। पहले चरण में करीब साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया। दूसरा चरण 1 से 15 दिसंबर तक चला। इसमें एक किलोवाट भार तक 100 प्रतिशत व उससे अधिक पर 90 प्रतिशत सरचार्ज में छूट दी गई। इसके बावजूद दोनों चरणों में कुल 6.52 लाख उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया। अब तीसरे चरण में 70 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


यह है जोनवार स्थिति
मेरठ जोन की बात करें तो यहां मेरठ जोन प्रथम में कुल 91 हजार उपभोक्ता बकाएदार 9 हजार उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया। उन्होंने 7 करोड़ रुपये जमा कराए। मेरठ जोन 2 में हैं लगभग 4 लाख उपभोक्ता बकाएदार हैं, इनमें से 79 हजार उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया और 88 करोड़ रुपये जमा कराए। बुलंदशहर जोन में लगभग 5 लाग उपभोक्ता बकाएदार हैं इनमें से 88 हजार ने रजिस्ट्रेशन कराया। कुल 83 करोड़ जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद क्षेत्र के तीनों जोन में लगभग 3.61 लाख उपभोक्ता बकाएदार हैं। इनमें से लगभग 51 हजार ने योजना का लाभ लिया, जिनसे लगभग 124 करोड़ रुपये जमा हुए। वहीं मुरादाबाद जोन में 1.18 लाख उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया और 100 करोड़ रुपये जमा हुए। गजरौला में 1 लाख उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया और 104 करोड़ रुपये जमा कराए। नोएडा में 23 हजार उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया और 40 करोड़ रुपये जमा कराए।
सहारनपुर जोन में 71 हजार उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया और करीब 100 करोड़ रुपये जमा कराए। वहीं मुजफ्फरनगर जोन में करीब 1 लाख उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया और करीब 110 करोड़ रुपये जमा हुए।


बिल जमा नहीं किया तो कटेंगे कनेक्शन
मेरठ जोन-2 में ही काफी कम संख्या में उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया है। अब योजना के अंतिम चरण में प्रचार प्रसार अधिक किया जाएगा। इसके बाद भी लोगों ने बकाया जमा नही किया तो कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाया जाएगा। - राघवेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता जोन 2 मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed