फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lovers couple got married in baghpat police station after they made tenacity of wedding

बागपत: शादी की जिद पर अड़ा प्रेमी युगल तो पंडित बुलाकर थाने में ही कराया गया विवाह

Mon, 25 Nov 2019 12:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Nov 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
lovers couple got married in  baghpat police station after they made tenacity of wedding
marrige in police station - फोटो : अमर उजाला
बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव और सिंघावली थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रेमी युगल फरार हो गए थे। पुलिस ने रविवार को पकड़ लिया। इसके बाद परिजनों की सहमति के बाद थाने में ही वैदिक मंत्रोचारण के बाद शादी करा दी गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के हिसावदा गांव निवासी 21 वर्षीय युवती नीशू और नौरोजपुर गुर्जर निवासी युवक पुनीत के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार शाम दोनों घर से चले हो गए थे।
विज्ञापन


परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की तो रविवार दोपहर पुलिस ने लड़की को शोभापुर गांव से बरामद कर लिया। उनसे पूछताछ की तो उसने कहा कि वह एक लड़के से प्यार करती है। लेकिन उसके परिजन उसकी शादी कही और कर रहे थे। इसकी वजह से वह घर से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लड़का और उसके परिजन भी थाने आ गए। दोनों की जिद के आगे परिजनों को झुकना पड़ा और थाने में ही पंडित को बुलवाया गया। शाम के समय थाने के प्रांगण में ही दोनों की वैदिक मंत्रोचारण के साथ शादी कराई गई।

प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार पांडे का कहना है कि युवक और युवती दोनों शादी के लिए तैयार थे। बाद में परिजन भी राजी हो गए। इसके बाद दोनों की परिजनों की सहमति के बाद शादी करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed