फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lover escaped after strangling woman

प्रेमी ने महिला को मौत के घाट उतारा

Mon, 16 Nov 2020 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Lover escaped after strangling woman
मेरठ। लिसाड़ी गांव में दिवाली की रात एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या का पता रविवार तड़के चला। हत्या आरोपी प्रेमी फरार है, जिसके खिलाफ महिला के किशोर बेटे ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शबाना (45) पत्नी तसलीम पांच बच्चों के साथ लिसाड़ी गांव में नूर नगर हाल्ट के पास रहीसू के मकान में किराए पर रहती थी। इसी मकान में नूरदीन निवासी खुशहाल नगर भी किराए पर रह रहा था। तसलीम की 6 साल पहले मौत हो चुकी है। शबाना और नूरदीन में अवैध संबंध थे। नूरदीन ही कुछ माह पहले शबाना को इस मकान में लाया था। शनिवार रात शबाना के पास उसकी 14 साल की बेटी सोई थी। रविवार तड़के शबाना का शव चारपाई पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। शबाना के गले पर निशान मिले। सीओ ने शबाना के 17 साल के बेटे और किशोरी बेटी से पूछताछ की। वहीं, हत्यारोपी नूरदीन फरार बताया गया। पुलिस ने नूरदीन के भाई शाहबुद्दीन को हिरासत में लिया है। शबाना के बेटे शाहनवाज ने नूरदीन के खिलाफ लिसाड़ीगेट थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकन न बनाने पर मार डाला
सीओ कोतवाली ने बताया कि जांच में सामने आया है कि नूरदीन अपने घर कम और शबाना के घर ज्यादा रहता था। शनिवार रात नूरदीन चिकन लाया था। लेकिन शबाना ने चिकन बनाने से मना कर दिया। था। इस बात पर दोनों में विवाद हुआ। इसी विवाद के चलते शबाना की गला दबाकर हत्या करना माना जा रहा है। हालांकि शबाना के बेटे ने बताया कि घर से 2 लाख रुपये और जेवर गायब हैं। लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति देखकर मामला संदिग्ध लग रहा है। हत्या में घर के एक सदस्य की भूमिका की भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि ताबीज के मोटे धागे से गला घोंटा गया। जांच के बाद खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed