{"_id":"5d0e53ef8ebc3e3c746f2e64","slug":"lover-couple-got-married-in-police-station-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोतवाली में प्रेमी युगल का निकाह, मोबाइल की रोशनी में पूरी हुई रस्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोतवाली में प्रेमी युगल का निकाह, मोबाइल की रोशनी में पूरी हुई रस्में
Sat, 22 Jun 2019 09:46 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 22 Jun 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में निकाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर जनपद में कोतवाली में प्रेमी युगल का निकाह होने का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक युवक-युवती अपने घर से फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें ढूंढ लिया, लेकिन वे दोनों निकाह की जिद पर अड़ गए। इस बीच दोनों पक्षों की रजामंदी से कोतवाली में ही उनका निकाह करा दिया गया। बताया गया कि मोबाइल की रोशनी में ही दोनों का शरीयत के मुताबिक निकाह हुआ। इस मौके पर छुआरे भी बांटे गए।
विज्ञापन
थाना रामपुर अंतर्गत गांव नाईं नगली माजरी निवासी महफूज पुत्र फुरकान का नगर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी राशिद के यहां रिश्तेदारी के चलते आना जाना था। राशिद की पुत्री शाहजहां से उसकी दोस्ती हो गई। बाद में दोस्ताना संबंध गहरे होते चले गए। शाहजहां अपनी बहन की ससुराल नाईं नगली माजरी भी अक्सर जाती रहती थी। शुक्रवार को महफूज शाहजहां को बिना परिजनों को बताए घर से लेकर फरार हो गया था। परिजनों ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ लड़की के अपहरण की तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने फरार होने से पूर्व ही दोनों को बस स्टैंड से पकड़ लिया था।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने उनके घरवालों को सूचना देकर कोतवाली बुलवाया। वहां दोनों पक्षों ने युवक युवती को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन युवक युवती आपस में निकाह करने की जिद पर अड़ गए। काफी नोकझोंक के बाद दोनों की जिद के चलते आपसी सहमति से दोनों का निकाह करवाने का निर्णय लिया गया। कोतवाली परिसर में ही बाकायदा मुस्लिम रस्मों रिवाज के अनुसार कारी अब्दुल जब्बार मदरसा खानपुर ने दोनों का निकाह करा दिया। तारीफ प्रधान, आसिफ मलिक, मोबीन डिलर, राशिद जंग, इसरार, गुलजार सहित दोनों परिवारों की महिलाएं भी शामिल रही। उस समय बिजली न होने के चलते मोबाइल की रोशनी में ही निकाह सम्पन्न कराया गया।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/