फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lover boy killed by girl's family member in Mawana

युवती के परिजनों ने की प्रेमी की हत्या, शव तालाब में फेंका

Sun, 28 Mar 2021 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
lover boy killed by girl's family member in Mawana
प्रेमी की हत्या कर शव तालाब में फेंका
विज्ञापन

मवाना (मेरठ)। थाना मवाना क्षेत्र के गांव अटौरा में आन की खातिर युवक की हत्या कर दी गई। प्रेमिका से मिलने गए युवक को पीट-पीटकर मार दिया गया। इसके बाद युवक का शव बोरे में बंद कर गांव के ही तालाब में फेंक दिया। युवक के चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। परिवार ने प्रेमिका सहित पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं, प्रेमिका ने पिता और चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया है।
अटौरा गॉव निवासी अभिषेक (18) का गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके पिता राजकुमार ने बताया कि इस मामले में कई बार पंचायत हुई, लेकिन युगल मानने को तैयार नहीं था। आरोप है कि युवती के पिता और चाचा कई बार अभिषेक को मारने की धमकी दे चुके थे। शुक्रवार रात को अभिषेक प्रेमिका के घर गया था। अभिषेक को जाते समय उसके भाई आशीष ने देखा था। उसने अभिषेक को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना और चला गया। देर रात 12 बजे तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन

परिवार के लोग रातभर अभिषेक को तलाश करते रहे। शनिवार सुबह नौ बजे गांव के वचन सिंह और पारिक ने बताया कि रात करीब 11.30 बजे खेत से लौटते समय युवती के परिजनों को बुग्गी पर बैठ तालाब की ओर जाते हुए देखा था। बुग्गी में बोरी रखी थी। वे तालाब की ओर गए। यहां तालाब के किनारे अभिषेक का शव बोरी में मिला। राजकुमार ने युवती, उसके पिता अनुज कुमार, चाचा ओंमकार सिंह, दादा महीपाल और अभिषेक उर्फ पोलाट पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि अभिषेक उर्फ पोलाट मीरापुर में फायरिंग के मामले में भी नामजद रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में प्रेमिका ने पिता और चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है। एसएसपी अजय साहनी का कहना कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की गई है। युवती सहित पांच लोग गिरफ्तार किए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की विवेचना की जाएगी।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed