फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   love the earth and make ashfaq

प्यार करो धरती से और अशफाक बनो...

Thu, 12 Sep 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
love the earth and make ashfaq
मवाना में लगी शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी में मुशायरे में कलाम पेश करते शायर। - फोटो : MAWANA
प्यार करो धरती से और अशफाक बनो...
विज्ञापन

मवाना। नगर में बुधवार को प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी में स्वतंत्रता सेनानी विष्णु शरण दुबलिश की स्मृति में ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया।

मुशायरे का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अय्यूब कालिया, फलावदा नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल समद, एसएसआई नरेंद्र सिंह ने शमा रोशन कर किया। मुशायरे का आगाज मुनीश अक्स ने नाते पाक से किया। नैनीताल से आए गीतकार मोहन मुंतजिर ने कहा कि प्यार करो धरती से और अशफाक बनो आजाद बनो, लेलाओं के चक्कर में मजनू बनने से क्या होगा। मुरादनगर से आए डॉ. प्रतीक गुप्ता ने कहा बुरों को जोड़ लेती है भलों को छांट लेती है ये रिश्तों के सभी बंधन पलों में काट देती है, सियासत है बड़ी गंदी मेरा इतना तजुर्बा है ये हिंदू क्या मुसलमां क्या भाई भी बांट देती है। कवि, गीतकार कुमार मुनीश अक्स ने वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर बोलते हुए कहा कि दुश्मन ने धोखे से पीठ पे था वार किया रात के अंधेरे में सीमा को पार किया, तब सात पैटन नष्ट कर भारत को ढाल दी अब्दुल ने देशभक्ति की कैसी मिसाल दी। नोएडा से आए डॉ. राहुल जैन ने पढ़ा अजी ये जिस्म है पूरा इसे अंगों में मत बांटो कभी द्रविड़ कभी उत्कल कभी बंगों में मत बांटो, अरे हम चार भाई हैं सभी रंग बांट दो सब में मगर इस भाईचारे को कभी रंगों में मत बांटो। दिल्ली के वारिस वारिसी, सुल्तानपुर के खालिद सुल्तानपुरी, उमंग गोयल, समर्पित सिंह राठौड़ आदि ने कलाम पेश किए। निजामत खालिद सुल्तानपुरी ने और संचालन कुमार मुनीश अक्स ने किया। इस मौके पर सचिव गजेंद्र पाल सिंह, यूसुफ कुरैशी, कोषाध्यक्ष डॉ. असलम एडवोकेट, साबिर कुरैशी, शाहनवाज ठेकेदार, ताज मोहम्मद आदि ने अतिथियों को सम्मानित किया। अध्यक्षता अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह धनगस एडवोकेट ने की और संचालन कुमार मुनीश अक्स ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed