फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   love arrest caught by police

आशिकी में गिरफ्तार लुटेरे कानून की कैद में, ये वारदात खुलीं

Thu, 22 Jun 2017 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 22 Jun 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
love arrest caught by police
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शहर के लिए सिरदर्द बने सात लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आशिकी में गिरफ्तार में ये लुटेरे प्रेमिकाओं को खुश करने के लिए चेन या मोबाइल फोन लूटते थे। पुलिस का दावा है कि इन लुटेरों ने 100 से अधिक वारदातें कबूली हैं। जिनसे लूटी गई सोने की चेन, नगदी और मोबाइल फोन बरामद हुए है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने प्रेस वार्ता में ये खुलासा किया। इस दौरान एएसपी अंकित मित्तल, सीओ रणविजय सिंह, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी अजय अग्रवाल, सदर इंस्पेक्टर पंकज पंत और एसओ लिसाड़ी गेट धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन


दो उंगलियों से चेन पार करने वाला बिलाल सरगना
सदर पुलिस ने महताब तिराहे से बिलाल निवासी उमर गार्डन, लिसाड़ी गेट निवासी फिरोज उर्फ भूरा और खत्ता रोड ब्रह्मपुरी निवासी समीर और शारदा रोड निवासी मयूर को दबोचा। मयूर मूल रूप से सतारा, महाराष्ट्र का रहने वाला है। ये बदमाश लूट की चेन का सौदा करने जा रहे थे। मौके से इनके साथी शानू निवासी लिसाड़ी गेट और खत्ता रोड निवासी आसिफ, तसलीम और सरताज फरार हो गए। बिलाल इनका सरगना है। उसके केवल दो उंगली और अंगूठा है। इन्हीं दो उंगलियों में वह बड़ी सफाई से गले से चेन उड़ा लेता था जबकि राह चलते मोबाइल झपट लेता था। इन पर 14 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


टिंगू मास्टर सबसे शातिर 
मयूर की लंबाई पांच फुट से भी कम है। लेकिन बेहद शातिर है। यही लूट की चेन गलाकर बेचता है। इसका तरीका वह जानता है। बिलाल, भूरा पहले भी देहली गेट थाने से जेल जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगे गिफ्ट, सैर सपाटा
एसपी सिटी के अनुसार इन आरोपियों ने आशिकी के चक्कर में जरायम का रास्ता अपनाया। लूटी गई रकम से ये युवक अपनी प्रेमिकाओं को महंगे गिफ्ट देने के अलावा सैरसपाटा कराते थे। इन्होंने अधिकतर वारदात शहर में ही की हैं। 

सीसीटीवी फुटेज से धरे लुटेरे
लिसाड़ी गेट पुलिस ने सरताज और शाहिद निवासी खत्ता रोड ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार किया। सरताज ने बिलाल के साथ मिलकर प्रह्लाद नगर में मॉर्निंग वॉक के दौरान सराफ से दो चेन लूटी थीं। ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। उसकी मदद से पुलिस इन तक पहुंची। सरताज पर नौ और शाहिद पर सात मुकदमे हैं।


जीशान भी धरा गया
ब्रह्मपुरी पुलिस ने सरस्वती लोक के पास लुटेरे जीशान निवासी श्याम नगर लिसाड़ी गेट को धर लिया। उसने 19 जून को सराय देहली गेट के दीपक अग्रवाल से बागपत रोड पर अपने साथी समर खान के साथ मिलकर मोबाइल लूटा था। समर पहले ही पकड़ा गया था। 

ये वारदात खुलीं
19 जून : माल रोड पर महिला से चेन लूट
सदर थाने के सामने से मोबाइल और कैश लूट
15 जून : प्रह्लाद नगर से सराफ से दो चेन लूट
15 जून : प्रेम प्रयाग कालोनी में चेन लूट
26 मई : इंद्रा चौक से मोबाइल लूट
29 मई : आनंद अस्पताल के सामने से चेन लूट 
13 जून : बहादुर मोटर्स के सामने महिला से मोबाइल, पर्स लूट
19 जून : बागपत अड्डे से युवक से मोबाइल लूट

बरामदगी
13 मोबाइल फोन, 4 सोने की चेन, 3 बाइक, 23 हजार रुपये, स्मैक पाउडर, चरस 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed