फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Looted the bag of notes from BJP leader in Muzaffarnagar

यूपी: भाजपा नेता की आंखों में मिर्च झोंककर लूटा नोटों से भरा बैग, मचा हड़कंप

Sat, 25 Aug 2018 08:20 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 25 Aug 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
Looted the bag of notes from BJP leader in Muzaffarnagar
लूट के बाद हंगामा करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

यूपी में मुजफ्फरनगर के सुभाषनगर से दुकान बंद कर लौट रहे रामलीला टिल्ला निवासी भाजपा नेता की आंखों में मिर्च झोंककर बदमाशों ने नकदी भरा बैग लूट लिया। घटना लद्दावाला में अंसारियान मस्जिद के पास हुई, जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। 

विज्ञापन

      
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी पूर्व सभासद, भाजपा नेता राजेश वर्मा की नई मंडी के सुभाषनगर में ज्वैलरी शॉप है। शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर बाइक पर घर लौट रहे थे। जैसे ही भाजपा नेता मोहल्ला लद्दावाला में अंसारियान मस्जिद के निकट पहुंचे, पीछे से आई वैगन-आर ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। बाइक रुकते ही कार सवार युवकों ने राजेश वर्मा की आंखों में मिर्च झोंककर उसके पास मौजूद बैग लूट लिया। पीड़ित के अनुसार, बैग में 20 हजार की नकदी व सोने की दो अंगुठियों के साथ ही अन्य सामान भी था।

विज्ञापन

वहीं भाजपा नेता से लूट की सूचना पर शहर कोतवाल इंस्पेक्टर अनिल कपरवान मौके पर पहुंचे और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। इसके बाद मौके पर पूछताछ करते हुए लुटेरों की तलाश के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर रात तक पीड़ित सर्राफ द्वारा तहरीर दिए जाने की तैयारी की जा रही थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed