फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   loot with lady by address asking

जवाहर क्वार्टर में पता पूछने के बहाने महिला की चेन- मोबाइल और पैसे उड़ाए

Fri, 19 Nov 2021 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
loot with lady by address asking
पता पूछने के बहाने महिला से नगदी, जेवर लूटे
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती के जवाहर क्वार्टर में बृहस्पतिवार को पता पूछने के बहाने महिला से बदमाशों ने सोने की चेन, मोबाइल और ढाई हजार रुपये उड़ा लिए। महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने लालकुर्ती थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सविता पत्नी गोपाल निवासी 219 हंडिया मोहल्ला में अपने परिवार के साथ रहती है। महिला दोपहर को करीब साढ़े बारह बजे जवाहर क्वार्टर के रास्ते अपने घर जा रही थी। इस दौरान एक युवक आया और पता पूछने के लिए सविता को रोक लिया। इस दौरान सविता को कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिसके बाद महिला बेहोशी की हालत में आ गई। महिला से पांच ग्राम की सोने की चेन, मोबाइल उड़ाकर ले गए। लालकुर्ती पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है घटना
थाने पहुंचे लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी है। नशा खुरानी गैंग सक्रिय है, इस गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed