{"_id":"61fd89fad0db1d252f10bc70","slug":"loot-with-boy-in-wedding-cermony-meerut-news-mrt5758387188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थ-डे पार्टी में बुलाकर लूट लिए पांच लाख रूपये के जेवर-नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्थ-डे पार्टी में बुलाकर लूट लिए पांच लाख रूपये के जेवर-नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्थडे पार्टी में बुलाकर युवक से लाखों के जेवरात लूटे
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित एक होटल में बर्थडे पार्टी में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक से नकदी और लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
टीपीनगर थाना क्षेत्र के न्यू शालीमार गार्डन कालोनी निवासी अनुज ने बताया कि दो फरवरी को उसके दोस्तों ने दिल्ली-देहरादून स्थित हाईवे पर एक होटल में बर्डथे की पार्टी में बुलाया था। उन्होंने महिला मित्र के जन्मदिन होने की बात कही थी। आरोप है कि पार्टी के दौरान एक युवती और उसके दोस्तों ने खाने में नशीला पदार्थ देकर उसकी अंगूठी-चेन और नकदी लूट ली। देर रात उसे होश आया तो कमरे में कोई नहीं था।
काफी देर तक वह बेसुध स्थिति में ही कमरे में ही पड़ा रहा। होश आने पर उसे लूट होने का पता चला। उसने होटल स्टाफ से पता किया तो बताया कि सभी काफी देर पहले चले गए। इसके बाद वह घर चला गया। शुक्रवार को वह थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। उसने बताया कि अब उसे धमकी दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोगों से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी लेने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।