फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   loot shiv sena pradesh pramukh's wife

शिव सेना प्रदेश प्रमुख की पत्नी से दिनदहाडे लूटपाट

Wed, 21 Aug 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
loot shiv sena pradesh pramukh's wife
थाना सिविल लाईन गुलमर्ग के पास महिला से लूट
मेरठ। शहर में बेखौफ बदमाश ताबड़तोड़ लूटपाट कर रहे हैं। बदमाशों ने मंगलवार दिनदहाडे़ शिव सेना प्रदेश प्रमुख की पत्नी से गुलमर्ग सिनेमा के पास और फूलबाग कॉलोनी में महिला से कुंडल लूट लिए। छीनाझपटी में दोनों महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र के सुभाषनगर गली-2 निवासी मूलचंद अग्रवाल शिव सेना के प्रदेश प्रमुख हैं। शाम 4:15 बजे मूलचंद की पत्नी राजबाला अग्रवाल बाजार से लौट रही थीं। गुलमर्ग के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला को गन प्वाइंट पर लेकर कुंडल नोंच लिया। महिला ने बदमाशों का मुकाबला करने का प्रयास भी किया। लेकिन छीनाझपटी में वह गिर गई। लोगों के हंगामा करने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दिनदहाडे़ वारदात होने पर लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। परिजनों ने घायल महिला को निजी अस्पताल में उपचार दिलाया। मूलचंद अग्रवाल की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मां-बेटे को बदमाशों ने घेरा, कुंडल छीने
मेरठ। नौचंदी थानाक्षेत्र के फूलबाग कॉलोनी में बदमाशों ने मां-बेटे से लूट कर ली। सरोज गर्ग निवासी फूलबाग कॉलोनी अपने बेटे गौरव गर्ग के साथ बाइक पर जा रही थीं। इस दौरान बदमाशों ने सरोज के कानों पर झपट्टा मारकर कुंडल छीन लिए। महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed