फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   loot in parikshatgarh

दिन निकलते ही बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम। गुड व्यापारी के यहां की लूट।

Sat, 13 Jul 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
loot in parikshatgarh
परीक्षितगढ़। नगर की गुड़ मंडी के सामने शुक्रवार सुबह हथियारबंद तीन बदमाश व्यापारी के मकान की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। उन्होंने व्यापारी, उसकी पत्नी एवं बेटी को गनप्वाइंट पर लेकर लाखों रुपये के जेवरात, नगदी, तीन मोबाइल लूट लिये। इसके बाद बदमाश मकान के सामने चाय की दुकान में तोड़फोड़ कर तथा तमंचा लहराते हुए पैदल फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। वहीं, व्यापारी ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। पीड़ित व्यापारी ने थाने में तीन अज्ञात बदमाशों की खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर की नवीन गुड़ मंडी के सामने व्यापारी वीरेंद्र गुप्ता के मकान में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हथियारबंद तीन बदमाश में घुस गए। वे मकान के आंगन में बने बाथरूम में छिप गए। कुछ समय बाद व्यापारी की पत्नी राजेश बाथरूम में पहुंची तो तीनों बदमाशों ने उस पिस्टल लगा दिया और कमरे में ले गए। वहां पर व्यापारी वीरेंद्र गुप्ता, उनकी बेटी शिवांगी बैठी थीं। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को गन प्वाइंट पर ले लिया और लूटपाट करने लगे। बदमाश सेफ में रखे 15 तोले के दो हार, तीन चेन, 75 हजार रुपये और तीन मोबाइल लूटकर बाहर निकले। घर के सामने स्थित सोनी की दुकान पर कुछ लोग चाय पी रहे थे। तीनों बदमाशों ने हथियार लहराते हुए दुकान में तोड़फोड़ की। इससे अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने आसपास छिपकर जान बचाई। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए नवीन गुड़ मंडी के रास्ते से फरार हो गए। इसके बाद गुड़ व्यापारी ने शोर मचाया और लोगों से लूट होने की जानकारी दी। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए तथा पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस पीड़ित व्यापारी से जानकारी पाकर लौट आई। वहीं, व्यापारी वीरेंद्र गुप्ता ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दहशत में पीड़ित परिवार
बदमाशों ने गुड़ व्यापारी की पत्नी व बेटी को इतना आतंकित किया कि वे दहशत में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस से बदमाशों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी एवं सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों में रोष
गुड़ व्यापारी के घर में लूट होने की जानकारी पाकर चेयरमैन अमित मोहन टीपू, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग, महामंत्री गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल पीड़ित व्यापारी वीरेंद्र गुप्ता के घर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली के प्रति रोष जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने दो दिन में वारदात का खुलासा नहीं किया तो व्यापारी बाजार बंदकर प्रतिष्ठानों की चाबी पुलिस को सौंप देंगे।
दो घंटे बाद पहुंची पुलिस
पीड़ित व्यापारी द्वारा वारदात की जानकारी देने के दो घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने एसएसपी से शिकायत कर लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर एसएसपी ने पुलिस को जमकर फटकार लगाई। पुलिस इसके बाद मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की।

सीसीटीवी कैमरे में दिखे दो संदिग्ध युवकों की तलाश
पुलिस घटनास्थल के समीप नवीन गुड़ मंडी, मेरठ रोड, डीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, नवीन गुड़ मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने नवीन गुड़ मंडी के आसपास जंगल में बदमाशों की तलाश में कांबिंग की परंतु सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed