फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Loni found missing in relationship

लोनी रिश्तेदारी में मिला लापता युवक

Sat, 24 Oct 2020 04:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Loni found missing in relationship
लोनी रिश्तेदारी में मिला लापता युवक
विज्ञापन

सरधना। तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ गुजरान गेट निवासी 32 वर्षीय युवक शुक्रवार को लोनी स्थित अपनी रिश्तेदारी में पहुंचा। उसका बाइक सवार दो युवकों ने अपहरण कर उससे 70 हजार रुपये की मांग की थी। उनसे छूटकर वह यहां पहुंचा। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। लेकिन परिजन और पुलिस उसके अपहरण की कहानी पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।
गुजरान गेट निवासी ब्रह्म कुमार को बेटा मनोज बिनौली रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट पर काम करता है। वह 21 अक्तूबर की सुबह घर से ट्रांसपोर्ट के लिए निकला था। लेकिन वह ट्रांसपोर्ट पर नहीं। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार को वह लोनी (गाजियाबाद) स्थित रिश्तेदारी में पहुंचा। रिश्तेदारों ने उसके परिजनों को जानकारी दी। बताया कि मनोज खुद के अपहरण की बात बता रहा है और डर के कारण यहां आया है। परिजन लोनी पहुंचे और साथ लेकर थाने पहुंचे। पूछताछ में पुलिस को बताया कि नगर से ही बाइक सवार दो युवकों ने उसे अगवा कर लिया था और उससे 70 हजार रुपये की मांग की गई। वह भूनी के निकट उनसे छूटकर खेत में जा छिपा। डर की वजह से घर नहीं लौटा और रिश्तेदारी में जा पहुंचा। फिलहाल परिजन व पुलिस को मनोज द्वारा बताई जा रही अपहरण की कहानी पर विश्वास नहीं हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

अपहरण की कहानी मनगढंत
सरधना थानाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार सिंह का कहना है कि मनोज संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था। अपहरण की कहानी मनगढंत है। परिजन भी उसकी बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed