फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   longest lunar eclipse of the century today things to keep in mind during eclipse period

आज है सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण, चार राशियों पर पड़ेगा बुरा असर, रखें इन बातों का ध्यान

Fri, 27 Jul 2018 07:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 27 Jul 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
 longest lunar eclipse of the century today things to keep in mind during eclipse period
चंद्रग्रहण - फोटो : amar ujala

इस सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण आज 27 जुलाई आषाढ़ पूर्णिमा शुक्रवार के दिन होगा। जो पूरे भारत वर्ष में दिखाई देगा। आज ही गुरुपूर्णिमा भी मनाई जाएगी।  आज दिन में 2:54 बजे से चंद्रग्रहण का सूतक लग जाएगा। इसके बाद रात्रि में 11:54 बजे से चंद्रग्रहण शुरू होगा और तड़के 3:49 बजे खत्म होगा। आगे ज्योतिषाचार्य से जानिए चंद्रग्रहण के दौरान में किन बातों को आपको ध्यान रखना चाहिए :-

विज्ञापन

 longest lunar eclipse of the century today things to keep in mind during eclipse period
चंद्रग्रहण - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिषाचार्य पं. विनोद त्यागी ने बताया कि भद्रा का वास पाताल में होने के कारण सूतक पूर्व गुरुपूजन, यज्ञ आदि कार्य करना शुभ रहेगा। इस ग्रहण का सूतक आज दिन में 02 बजकर 54 मिनट से प्रारंभ होगा। रात्रि में 11 बजकर 54 मिनट पर ग्रहण लगना प्रारंभ होगा।

ग्रहण का मध्य 28 जुलाई की रात्रि में 01 बजकर 52 मिनट पर होगा। रात्रि में 01 बजे से 02 बजकर 43 मिनट तक चंद्रमा लुप्तप्राय: रहेगा। ग्रहण की समाप्ति मध्य रात्रि उपरांत 03 बजकर 49 मिनट पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रहण काल में यह रखें ध्यान

 longest lunar eclipse of the century today things to keep in mind during eclipse period
चंद्रग्रहण - फोटो : amar ujala

ग्रहण के सूतक में (रोगी, वृद्ध एवं बच्चों को छोड़कर) भोजन एवं शयन नहीं करना चाहिए। ग्रहण प्रारंभ से पूर्व स्नान, मध्य में हवन, अंत में दान और ग्रहण समाप्त होने पर वस्त्र सहित स्नान एवं बिम्ब के दर्शन करना शास्त्रानुकूल रहता है। ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को धारदार चाकू, छुरी, कैंची, सुई, नुकीली वस्तु आदि का प्रयोग नहीं करना चहिए। साड़ी या चुनरी के पल्ले को गेरू से रंगकर धारण करने पर गर्भस्थ शिशु पर ग्रहण का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। 

क्या पड़ेगा प्रभाव
यह ग्रहण उत्तराषाढ़ा, अभिजित् व श्रवण नक्षत्र मकर राशि पर होगा। निर्णय सिंधु अनुसार मकर राशि एवं उक्त नक्षत्र वालों के लिए ग्रहण प्रतिकूल रहेगा। चर राशि मकर में वक्री मंगल की स्थिति तथा चंद्रमा से मंगल की अंशात्मक निकटता वर्षा की अधिकता, बाढ़, भूकंप, रेल, यान, खान दुर्घटना आदि करा सकती है।

विज्ञापन

राशियों की स्थिति

 longest lunar eclipse of the century today things to keep in mind during eclipse period
चंद्रग्रहण - फोटो : amar ujala

रक्त चाप एवं हृदय रोगियों को आगामी छह माह तक स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखना चाहिए। मेष, सिंह, कन्या, वृश्चिक एवं मीन राशि के लिए ग्रहण श्रेष्ठ रहेगा। वृष, कर्क, धनु राशि के लिए मध्यम तथा मिथुन, तुला, मकर, कुंभ राशि के लिए ग्रहण फल नेष्ट रहेगा।

ग्रहण के अशुभ फल निवृत्ति हेतु ग्रहण काल में ग्रह शांतिपाठ, अपने इष्ट का स्मरण, गुरु प्रदत्त मंत्र का जाप, दान आदि करना अनिष्ट निवारक रहता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed