फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   long time to try attack on ovaishi

नौ साल से ओवैसी पर हमले की फिराक में थे सचिन और शुभम

Tue, 08 Feb 2022 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
long time to try attack on ovaishi
नौ साल से ओवैसी पर हमले की फिराक में थे सचिन और शुभम
विज्ञापन

मेरठ। एआईएमआईएम प्रमुख एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करने वाले आरोपियों की पोल सीडीआर ने खोल दी है। ओवैसी के करीबियों के संपर्क में हमलावर काफी लंबे समय से थे। करीब नौ साल से लगातार दोनों आरोपी ओवैसी पर हमला करने की फिराक में थे। मेरठ पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
हापुड़ स्थित पिलखुआ में टोल प्लाजा पर तीन दिन पहले ओवैसी पर सचिन और शुभम ने हमला किया था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में ओवैसी पर गोलियां चलाते दोनों कैद हुए थे। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के मोबाइल की सीडीआर निकाली गई। दोनों लगातार सांसद ओवैसी का पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन

ओवैसी के कार्यक्रम में भी अकसर आते थे मगर हमला करने का मौका नहीं मिला था। पुलिस का दावा कि दोनों आरोपी सन 2013 से ओवैसी का लगातार पीछा कर रहे थे। उसके मोबाइल में ओवैसी के कई करीबियों के नंबर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं के साथ आरोपियों के फोटो
पुलिस ने बताया कि कई राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ आरोपी सचिन के फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। फेसबुक पर सचिन ने नेताओं के साथ फोटो अपलोड किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed