{"_id":"60da2b1d8ebc3e9eae7e97c1","slug":"long-power-cut-in-devlok-colony-meerut-news-mrt544942629","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 केवी केबल फुंकने से देवलोक क्षेत्र में घंटों गुल रही बिजली, मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 केवी केबल फुंकने से देवलोक क्षेत्र में घंटों गुल रही बिजली, मचा हाहाकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबल फुंकने से देवलोक क्षेत्र में छह घंटे गुल रही बिजली
मेरठ। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली आपूर्ति भी बेपटरी होने लगी है। साईंपुरम खत्ते के पास केबल फुंकने से देवलोक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। खत्ते में पानी भरा होने के चलते कर्मचारियों को केबल निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फाल्ट ठीक करने में कई घंटे लगे, जिस कारण करीब छह घंटे आपूर्ति बाधित रही।
सोमवार को 11 केवी का केबल फुंकने से देवलोक, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, साईंपुरम, विश्व एंकलेव में छह घंटे बिजली आपूर्ति नहीं हुई। बिजली नहीं होने से पानी सप्लाई बाधित हो गया। गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। शाम साढे चार बजे गुल हुई बिजली रात 10 बजे तक सामान्य हो सकी। अधिशासी अभियंता जागेश कुमार ने बताया कि देवलोक क्षेत्र में आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
वहीं, शटडाउन के चलते रंगोली समेत चार बिजलीघर क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही। सुबह छह बजे से सात बजे तक रंगोली बिजलीघर की लाइन पर मेंटीनेंस करने के लिए शटडाउन लिया गया। लेकिन काम एक घंटे में पूरा नहीं हो सका। इसके बाद इसे एक घंटा बढ़ा दिया गया। रंगोली बिजलीघर की लाइन बंद होने के कारण सेंट लुक्स, नौचंदी और शास्त्री नगर बिजलीघर की आपूर्ति पर भी पड़ा। यहां भी दो घंटे के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। काम पूरा होने के बाद सुबह आठ बजे आपूर्ति सामान्य की जा सकी।