फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections, Prime Minister Narendra Modi's rally in Meerut and will be route diversion

मिशन 2019: पीएम मोदी की रैली को लेकर रहेगा रूट डायवर्जन, यहां जान लें पूरा प्लान

Tue, 26 Mar 2019 11:38 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 26 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections, Prime Minister Narendra Modi's rally in Meerut and will be route diversion
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 मार्च को मेरठ में होने वाली रैली को लेकर रूट डायवर्जन का प्लान मंगलवार को जारी कर दिया गया। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि एनएच-58 पर सिवाया टोल प्लाजा के निकट प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इसको देखते हुए 28 मार्च की सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक नेशनल हाईवे-58 पर रूट डायवर्ट रहेगा। मेरठ जिले की सीमा से लगने वाले सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से भी रूट डायवर्जन में सहयोग मांगा गया है।

विज्ञापन


ये रहेगा डायवर्जन प्लान
- गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को राज चौपला मोदीनगर से हापुड़ की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। हल्के वाहन मुरादनगर से गंग नहर पटरी पर खतौली की ओर डायवर्ट होंगे।
विज्ञापन

- हापुड़ की ओर से आने वाले सभी भारी वाहनों को साइलो पुलिस चौकी हापुड़ से कस्बा किठौर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- गढ़ मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को कस्बा किठौर से मवाना व हापुड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 
- बिजनौर की ओर से मेरठ की तरफ आने वाले भारी वाहन कस्बा मीरापुर से मुजफ्फरनगर की ओर डायवर्ट होंगे।
- मुजफ्फरनगर की ओर से मेरठ की तरफ आने वाले हल्के व भारी वाहनों को खतौली से मुरादनगर नहर पटरी की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- शामली की ओर से आने वाले भारी वाहनों को नानू नहर तिराहा या चौकी बायवाला से बागपत की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। 
- बागपत की तरफ से मेरठ की तरफ आने वाले भारी वाहनों को मुजफ्फरनगर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे भारी वाहनों को गाजियाबाद की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिजनौर की तरफ से आने वालीं रोडवेज बसों को कमिश्नरी आवास चौराहे से तेजगढ़ी चौराहा होते हुए एल ब्लॉक, बिजली बंबा, खरखौदा, हापुड़ और गाजियाबाद की तरफ निकाला जाएगा।
- मुजफ्फरनगर की ओर से मेरठ की तरफ आने वालीं रोडवेज बसें मीरापुर, बहसूमा, मवाना होते हुए कमिश्नरी आवास चौराहा, तेजगढ़ी चौराहे से अपने गंतव्य को जाएंगी।

- भैसाली डिपो से दिल्ली की तरफ जाने वाली रोडवेज बसों को जीरो माइल चौराहा से कमिश्नरी आवास चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा होते हुए हापुड़ की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed