{"_id":"5caaf5b9bdec22068c42a667","slug":"lok-sabha-elections-2019-yogi-adityanath-arrived-in-electoral-equation-devices-bijnor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में चुनावी मंच से बोले योगी आदित्यनाथ, 'कांग्रेस, सपा-बसपा ने किया जनता का चीरहरण'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में चुनावी मंच से बोले योगी आदित्यनाथ, 'कांग्रेस, सपा-बसपा ने किया जनता का चीरहरण'
Mon, 08 Apr 2019 06:47 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 08 Apr 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
रैली में बोलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को नजीबाबाद रोड पर स्टेट बैंक के सामने वर्धमान कॉलोनी के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए बिजनौर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस ने राजनीति का अपराधीकरण व अपराधियों का राजनीतिकरण किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गरीब का हक मारना भी चीर हरण होता है। इन्होंने आज तक जनता का चीरहरण किया है लेकिन जनता सब जानती है। दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर सम्मानित करने वालों को जनता देख चुकी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बोले कि 38 सीट पर चुनाव लड़ने वाले प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहें हैं। उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा। इस लोकसभा चुनाव में फिर इस बार बसपा एक नया अंडा लेकर आने वाली है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के कांग्रेस को विसर्जित करने के सपने को राहुल गांधी पूरा करने निकले हैं। प्रियंका गांधी अयोध्या में श्रीराम जन्मस्थान को विवादित कह रही हैं। वायनाड में राहुल गांधी की रैली में कांग्रेस के झंडे या तिरंगे के बजाय हरा रंग लहरा रहा था। क्या चंद सितारे वाले झंडे से देश चलेगा।
योगी आदित्यनाथ यहां भाजपा सांसद व प्रत्याशी भारतेंद्र सिंह के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे हैं। इसके बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल नहटौर में दोपहर साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे तक नगीना लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी यशवंत सिंह की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती नौ अप्रैल को बिजनौर आ रही हैं। मायावती बिजनौर के प्रदर्शनी मैदान में नौ अप्रैल को दिन में सवा 12 बजे से एक बजकर 15 मिनट तक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
हर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/