{"_id":"5c89e317bdec22143c034681","slug":"lok-sabha-elections-2019-yogi-adityanath-and-amit-shah-program-postponed-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक सभा चुनाव 2019: मेरठ में योगी आदित्यनाथ और अमित शाह कार्यक्रम स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक सभा चुनाव 2019: मेरठ में योगी आदित्यनाथ और अमित शाह कार्यक्रम स्थगित
Thu, 14 Mar 2019 10:43 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का गुरूवार को मेरठ आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। उन्हें यहां लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मंथन करना था। मुख्यमंत्री का तो कार्यक्रम भी जारी हो गया था। लेकिन देर रात पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह कार्यक्रम फिलहाल टल गया है।
विज्ञापन
हालांकि जल्द ही मंथन बैठक होनी है। फिलहाल 16 मार्च की चर्चा है, जो कि मेरठ के अलावा गाजियाबाद या गौतमबुद्धनगर में भी हो सकती है। अभी स्थान तय नहीं है। बुधवार को मुख्यमंत्री का आगमन कार्यक्रम आने पर प्रशासन ने तमाम तैयारियों के निर्देश जारी किए थे। यह भी चर्चा रही कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी आ रहे हैं। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मंथन करेंगे।
विज्ञापन
इस बैठक में किसी सांसद या विधायक को शामिल नहीं किया जाएगा। लेकिन शाम होते-होते यह कार्यक्रम स्थगित हो गया। वहीं लोकसभा चुनाव की तैयारी भाजपा माइक्रो मैनेजमेंट स्तर पर कर रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारियों और निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं से बात करेंगे।
विज्ञापन